जेल में बंद सर्राफ अशोक पर एक और मुकदमा, दुकान में काम करने वाली नाबालिग से रेप के आरोप
कानपुर में सर्राफ अशोक पर रेप का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दुकान में काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। किसी से कुछ बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।

यूपी के कानपुर में दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स के मालिक अशोक रस्तोगी पर एक और किशोरी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान में काम के दौरान आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से कुछ बताने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। इसी के बाद ही फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। उनकी दो बेटियां दर्शनपुरवा स्थित अशोका ज्वैलर्स की दुकान में सेल्स गर्ल्स का काम करती थीं। आरोप है कि अप्रैल 2026 में आरोपित अशोक रस्तोगी 13 वर्षीय बेटी को बिठूर स्थित फार्म हाउस ले गया। जहां आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर बेटी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपित ने मई में दुकान के अंदर बने कमरे में चाकू दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपित ने बड़ी बहन के साथ ही दुष्कर्म करने और परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। घटना के बाद से बेटी लगातार गुमसुम रहती थी। बेटी की स्थिति देखकर मां ने उससे पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपित अशोक रस्तोगी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है आरोपित
पुलिस ने बताया कि आरोपित अशोक रस्तोगी वर्तमान में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। आरोपित के खिलाफ बीते जून में दुकान में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले 2018 में दुकान में काम करने की युवती ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामलों में कार्रवाई के चलते आरोपी को जेल भेजा गया था।
आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था आरोपित
पुलिस सूत्रों के अनुसार जून में किशोरी ने आरोपित अशोक रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद आरोपित को बिठूर स्थित उसके फार्म हाउस में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। आरोपित की फार्म हाउस और दुकान की जांच करने पर कई आपत्तिजनक खिलौने और मशीन मिली है। जिनका प्रयोग आरोपित घटना को अंजाम देने में करता था।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

