होली के लिए यूपी से चलेंगी 61 स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट और बसों के किराए बढ़े

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share

होली पर घर आने की ललक और त्योहार बाद जाने की मजबूरी का असर ट्रेन, बस और फ्लाइटों पर दिखने लगा है। रेल प्रशासन ने 61 स्पेशल ट्रेनों का रविवार को ऐलान किया है। ये होली से पहले शुरू होकर बाद तक चलेंगी। अभी स्पेशल ट्रेनों में और इजाफा हो सकता है।

होली के लिए यूपी से चलेंगी 61 स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट और बसों के किराए बढ़े

होली पर घर आने की ललक और त्योहार बाद जाने की मजबूरी का असर ट्रेन, बस और फ्लाइटों पर दिखने लगा है। रेल प्रशासन ने 61 स्पेशल ट्रेनों का रविवार को ऐलान किया है। ये होली से पहले शुरू होकर बाद तक चलेंगी। अभी स्पेशल ट्रेनों में और इजाफा हो सकता है। दरअसल, स्पेशल ट्रेनों के बावजूद मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद से आने और जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग कम नहीं हो पा रही है।

पिछले चार दिनों में श्रमशक्ति एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, कालका मेल, ब्रह्मपुत्र मेल सहित अधिकतर ट्रेनों में स्लीपर में 100 तो एसी थर्ड में 30 से 40 और सेकेंड एसी में 20 से 25 नंबर तक वेटिंग बढ़ गई है। मौजूदा समय में रेलवे काउंटर से बनने वाले टिकट में इजाफा हुआ है। क्योंकि यहां की टिकट पर यात्री वेटिंग में भी चढ़ सकता है। सफर की मजबूरी की वजह से अब काउंटरों पर एकाएक भीड़ बढ़ी है।

Voice of UP

वीआईपी कोटे में एक-एक सीट पर मारामारी

नियमित ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग से टिकटधारी अभी से इमरजेंसी कोटे से सीटें हथियाने के लिए जुगत में जुटे हैं। अफसरों के पास अभी से एक औऱ दो मार्च और 8 से 10 मार्च के लिए सिफारिशें आने लगी हैं। सांसद, विधायक और मंत्रियों के यहां वीआईपी कोटे में सीटें पाने के लिए लेटर लिखवाने की लाइन दिखने लगी हैं।

टूरिस्ट बसों का किराया (1 व 2 मार्च)

- दिल्ली से कानपुर 2100

- जयपुर से कानपुर 2600

- वाराणसी से कानपुर 1600-1800

- इंदौर से कानपुर 2100-2400

नोट: यह भाड़ा एसी स्लीपर से औसतन 60% अधिक है

त्योहार बाद लोड बढ़ा तो महंगी उड़ान

होली पर घर आने के लिए एक और दो मार्च को मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, और बेंगलुरू का किराया तो आसमान छू ही रहा है, वहीं सबसे अधिक 8 मार्च को इन शहरों के जाने का किराया भी लगभग दोगुना है। यह किराया रविवार को टिकट बुकिंग कराने वालों के लिए है। बाकी सफर तिथि नजदीक आते ही यह भाड़ा और महंगा होगा।

होली में चमकेगा कारोबार

होली पर बंपर कारोबार की उम्मीद है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि होली का पर्व कानपुर व यूपी के कारोबार के लिए बड़ा अवसर साबित होगा। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज अरोरा ने कहा कि होली में प्रदेशभर में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कानपुर में ही लगभग 600 करोड़ का व्यापार होने की संभावना है। थोक और खुदरा बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों, गुजिया की मालाओं और ड्राई फ्रूट पैकों से सजे हुए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष रूप से होली की पारंपरिक मिठाई गुजिया की बिक्री में बड़ा उछाल आया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।