यूपी में जेन-जी मिड डे मील के लिए बोले, जेन-अल्फा ने हॉस्टल के खाने को लेकर उठाई आवाज

प्रमुख संवाददाता, कानपुर/बरेली
Follow us on Google News
share

यूपी के बरेली में जेन-जी मिड डे मील से परेशान हैं। वहीं, कानपुर में जेन-अल्फा ने हॉस्टल के मेस में मिल रहा खाना ठीक नहीं बताया है। इसको लेकर दोनों ही शहरों में बच्चों ने अधिकारियों के सामने अपनी आवाज उठाई और समस्या बताई।

Kanpur Gen Alpha Bareilly Gen Z
यूपी के कानपुर में जेन अल्फा और बरेली में जेन जी ने अपनी आवाज उठाई

जेन-जी के साथ ही जेन-अल्फा भी अपने अधिकारों के प्रति आवाज बुलंद करने लगे हैं। इसका सीधा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। कानपुर में समाज कल्याण निदेशक ने सर्वोदय विद्यालय के छात्रों से संवाद किया तो उन्होंने हॉस्टल में फैली अव्यवस्था का खुलासा किया। जेन अल्फा ने मेस में खाने की अव्यवस्था से लेकर पानी की दिक्कत भी बयां की। कंप्यूटर अपडेट न होने और स्पोर्ट्स सामग्री कम होने की समस्या बताई।

समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह, सीडीओ अभिनव जैन और जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर मंगलवार को कल्याणपुर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति सर्वोदय विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद करने पहुंचे। बच्चों ने स्पष्ट कहा कि हॉस्टल में चल रही मेस का खाना ठीक नहीं है। उसकी गुणवत्ता काफी खराब है। रविवार को तहरी, सलाद व पापड़ रहता है। वह खाने जैसा नहीं होता है। इस पर निदेशक ने तत्काल मेस का संचालन कर रहे समूह को बदलने का निर्देश दिया। इसी तरह से छात्रों ने पानी का संकट भी बताया। निदेशक ने स्पष्ट कहा कि ओवरहेड टैंक तोड़कर नई टंकी बनाई जाए। छात्र बोले कंप्यूटर लैब काफी पुरानी है।

अपडेट कंप्यूटर तक नहीं हैं। इससे पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। निदेशक ने कंप्यूटर अपडेट करने का निर्देश दिया। स्पोर्ट्स का सामान कम होने की भी शिकायत की। जिस पर उन्होंने स्पोर्ट्स का सामान और मंगाने का आदेश दिया। छात्रों ने कहा कि उनका स्कूल 10 से 4 का है। अभ्युदय की क्लास 3:30 बजे से चलती है। इससे उनको पढ़ाई में दिक्कत होती है। क्लास छूट जाती है। इस पर जल्द ही क्लास का समय बदलने का निर्देश दिया। हॉस्टल में धीमी रफ्तार से चल रहा निर्माण काम तेजी से कराने का भी निर्देश दिया।

समाज कल्याण निदेशक का छात्रों से संवाद, सुनीं दिक्कतें

निदेशक समाज कल्याण, संजीव सिंह ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल और विद्यालय के छात्रों से संवाद किया गया है। छात्रों ने समस्याएं बताईं हैं। उनको तत्काल हल कराने का निर्देश सीडीओ व समाज कल्याण अधिकारी को दिया गया है।

बोले जेन जी,मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब

बरेली में डीपीआरओ कमल किशोर ने मंगलवार को दो स्कूलों का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक स्कूल डोहरा में जेन-जी और जेन अल्फा बच्चों ने खुलकर अपनी बात रखी। बच्चों ने मिड डे मील गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलने की शिकायत की। करीब 150 बच्चों को यूनिफॉर्म का पैसा भी नहीं मिलने का प्रकरण सामने आया। डीपीआरओ ने स्टाफ को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक स्कूल डोहरा में मिड डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। बच्चों ने भी खाना अच्छा नहीं मिलने की शिकायत की। मिड डे मील का वितरण मीनू के अनुसार करने, गुणवत्तापूर्ण मसालों के इस्तेमाल का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत के प्रशासक, प्रधानाध्यापक और रसोईयों को चेतावनी दी गई। छात्र-छात्राओं ने बातचीत के समय बताया कि 253 के सापेक्ष 150 बच्चों को विभाग से यूनिफॉर्म का पैसा नहीं मिला है। प्रधानाध्यापक को विभाग के साथ समन्वय कर यूनिफॉर्म का पैसा दिलाने का निर्देश दिया गया। स्कूल आपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर संतृप्त पाया गया।

प्रधानाध्यापक ने कक्षाओं में फर्नीचर की कमी बताई। स्कूल में एक शौचालय लंबे समय से बंद था। इसकी मरम्मत करवाकर क्रियाशील कराने का सचिव को निर्देश दिया गया। सफाई कर्मी सुनीता देवी को रोजाना स्कूल में सफाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद डीपीआरओ ने उच्च प्राथमिक स्कूल डोहरिया का निरीक्षण किया। बच्चों से बात की गई। बच्चों ने मिड डे मील की तारीफ की। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि बच्चों से लगातार बातचीत कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करते रहे। सफाई कर्मी इरशाद को रोज स्कूल में आकर सफाई का निर्देश दिया गया। स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार भी मौजूद रहे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsजेन-जी मिड डे मील के लिए बोले, जेन-अल्फा ने हॉस्टल के खाने को लेकर उठाई आवाज