यूपी में ये रेल रूट 28 महीने के लिए होगा बंद, जुलाई से शुरू होना है निर्माण कार्य
यूपी के कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य सवा माह बाद जुलाई में शुरू होगा। कानपुर- फर्रुखाबाद रेलमार्ग 28 माह के लिए बंद हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ब्लाक मांगा है।

यूपी के कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य सवा माह बाद जुलाई में शुरू होगा। कानपुर- फर्रुखाबाद रेलमार्ग 28 माह के लिए बंद हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ब्लाक मांगा है। ब्लाक मिलने से पहले कार्यदायी संस्था ने पुराने ट्रैक व उसके आसपास सर्वे शुरू कर दिया है। स्वीकृत बजट 1100 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत धनराशि भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय से रेलवे को जारी हो गई है।
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने का ठेका पिछले साल राजस्थान की कार्यदायी संस्था रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (आरआईपीएल) को मिला था। पिछले माह संस्था को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया । संस्था ने जमीन के सर्वे का काम शुरू कराया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने को डिजाइन तैयार होगा, जिसे अप्रूवल के लिए रेल बोर्ड को भेजा जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि जून के अंत में ब्लाक का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और उसके बाद जुलाई में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराने ट्रैक को उखाड़ कर कार्य शुरू कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, अभिषेक यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सवा महीने में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और एक माह में अटल स्टेशन बनाने का कार्य गति पकड़ लेगा। मंगलवार को नए स्टेशन के लिए सीमांकन प्रक्रिया कराई जाएगी।
जाम से निजात
कानपुर में अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण से जीटी रोड की 17 क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। करीब 50 लाख शहरवासियों को हर दिन ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
नए स्टेशन के लिए मंगलवार को सीमांकन
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण में रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशनों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इनकी जगह दलहन अनुसंधान के पास नया अटल विहारी रेलवे स्टेशन बनना है। पूर्वाेत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अगले सप्ताह मंगलवार को इसके लिए भूमि सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद करीब एक माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

