लड़कों की तफरीबाजी उपद्रव में बदली, 40 सेकेंड में युवक पर 21 बार लात-घूंसे और 3 बार कुर्सी मारी

दक्षिण संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के रेस्टोरेंट में 6 दबंगों ने एक युवक पर पहले लात-घूंसे चलाये फिर लोहे की रॉड मारी। कुर्सी से उसपर हमला किया गया। उसे घेरकर पीटा गया। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

यूपी के कानपुर में साकेतनगर स्थित एक कैफे में मोबाइल की तफरीबाजी उपद्रव में बदल गई। दरअसल, वहां बैठे के एक युवक का दबंग ने मोबाइल लेकर अपने साथी को पकड़ा दिया। इसी बात पर विवाद हुआ तो दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीट दिया। 40 सेकेंड में युवक को 21 बार लात-घूंसे और तीन से चार बार कुर्सियां मारी गईं। सिर पर रॉड से भी हमला किया गया। कैफे संचालक को भी घेरकर पीटा गया।

आरोप है कि हमलावर पीड़ित युवक का मोबाइल भी ले गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हनुमंत विहार पुलिस पांच नामजद समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार नौबस्ता के तौधकपुर दीनदयाल पुरम निवासी रोशन खरे सोलर पैनल का काम करता है। रोशन ने बताया कि दोस्त हिमांशु टी-एएमओ कैफे में काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे हिमांशु से मिलने कैफे गया था। उसके व्यस्त होने पर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल में सीआईडी देखने लगा। इस बीच बगल में बैठे दबंग सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा ने मोबाइल अपनी ओर खींच लिया और मांगने पर बगल में बैठे अपने दोस्त को पकड़ा दिया।

विरोध पर सिद्धार्थ उससे गाली-गलौज करने लगा तो शोरशराबा सुनकर उसके साथी भी आए। सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। उन लोगों ने युवक को घेरकर उसे लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद कुर्सियां भी मारीं। फिर उसके सिर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। उसका फोन छीनकर अपने साथ ले गए। वहीं, कैफे संचालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कैफे संचालक को भी पीटा गया। इसके बाद वो सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पासा पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ उर्फ पासा पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। वह गोविंदनगर थाने से जेल भी जा चुका है। दो दिन पहले उसने बर्रा थाना क्षेत्र में भी किसी को पीटा था।

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी दक्षिण, दीपेंद्रनाथ चौधरी ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिंपी पांडे, आदित्य धमनिया, छोटू, प्रांशु तिवारी और तीन से चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की धरपकड़ के टीम लगी है। मामले में जांच जारी है। घायलों का इलाज करवाया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsतफरीबाजी उपद्रव में बदली, 40 सेकेंड में युवक पर 21 बार लात-घूंसे और कुर्सी मारी