घर में घुसकर भाजपा नेता की मां का गला दबाकर लूट, बाइक छोड़ भागा लेकिन ऐसे पकड़ा गया

Jan 10, 2026 12:55 pm ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी में कानपुर के फजलगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर में घुसकर भाजपा नेता की मां से लूट हो गई। युवक ने 85 साल की वृद्धा का गला दबाकर 73 हजार रुपये छीन लिए। घर से भागते समय पड़ोसियों ने देखकर शोर मचाया तो वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गया।

घर में घुसकर भाजपा नेता की मां का गला दबाकर लूट, बाइक छोड़ भागा लेकिन ऐसे पकड़ा गया

यूपी में कानपुर के फजलगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर में घुसकर भाजपा नेता की मां से लूट हो गई। युवक ने 85 साल की वृद्धा का गला दबाकर 73 हजार रुपये छीन लिए। घर से भागते समय पड़ोसियों ने देखकर शोर मचाया तो वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गया। दो घंटे बाद वह बाइक लेने पहुंचा तो इलाकाई लोगों ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वृद्धा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

प्रतापगंज गड़रियन पुरवा निवासी जितेंद्र वाल्मीकि गुरुनानक मोटर मार्केट फजलगंज में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह भाजपा लाजपत नगर मंडल के मीडिया प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता व उनकी वृद्ध मां रमाबाई (85) हैं, जो नगर निगम से सफाई कर्मचारी पद से रिटायर हैं। जितेंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मां घर के बाहर वाले कमरे में सो रहीं थी।

उसी समय एक युवक घर से 50 कदम की दूरी पर स्पोर्ट्स बाइक खड़ी करके घर में घुसा और मां का गला दबा दिया। इससे वह बेसुध हो गईं और गिर पड़ीं। इसके बाद पर्स में रखे 73 हजार रुपये लेकर भागने लगा। तभी पड़ोस में रहने वाले संजय पाल ने उसे कर शोर मचाया। पीछा करने पर वह बाइक छोड़कर फरार हो गया।

इलाकाई लोगों ने उसकी बाइक में ताला लगा दिया। करीब दो घंटे बाद वह बाइक लेने पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उससे लूटी गई रकम भी बरामद हो गई। फजलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी सीसामऊ निवासी पीयूष है। सीसीटीवी फुटेज में वही आते-जाते दिखाई दिया है।

पूर्व महिला दरोगा से लूट का खुलासा नहीं

रावतपुर के केशवपुरम में पूर्व महिला दरोगा से गुरुवार को दिनदहाड़े चेन लूट हो गई थी। मिर्जापुर जेल में तैनात डिप्टी जेलर ज्ञानेश कुमार दुबे की सीबीसीआईडी से रिटायर दरोगा पत्नी मंजू लता बच्चों के साथ केशवपुरम में रहती हैं। दोपहर को घर के बाहर धूप में खड़ी थीं। तभी लूट हो गई थी। अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;