Hindi NewsUP NewsUP Kanpur airport new terminal will be similar to Lucknow-Delhi
लखनऊ-दिल्ली जैसा होगा यूपी के इस एयरपोर्ट का नया टर्मिनल; मॉल, लाउंज समेत कई सुविधाएं

लखनऊ-दिल्ली जैसा होगा यूपी के इस एयरपोर्ट का नया टर्मिनल; मॉल, लाउंज समेत कई सुविधाएं

संक्षेप:

यूपी के कानपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल लखनऊ-दिल्ली की तरह होगा। एयरपोर्ट पर शॉपिंग मॉल, लाउंज और अन्य कई यात्री सुविधाएं प्रस्तावित की गई है। केडीए एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन मुहैया कराएगा।

Jan 19, 2026 09:46 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के चकेरी में बने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को अब लखनऊ अमौसी की तरह विकसित कराने का खाका तैयार हुआ है। एय़रपोर्ट अथॉरिटी ने इसके विस्तार के लिए 100 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें दिल्ली एयरपोर्ट की तरह शॉपिंग मॉल, लाउंज और अन्य कई यात्री सुविधाएं प्रस्तावित की गई है। केडीए एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन मुहैया कराएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने इसके विस्तार के लिए पिछली बैठक में मुद्दा रखा था। इसके तहत ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण करने का काम शुरू होते ही विस्तार की डिजाइन बनने लगेगी। यह तय है कि यह हवाई अड्डा यूपी के अन्य हवाई अड्डों से बेहतर होगा। सुरक्षा से लेकर यात्री सुविधाओं के वह सभी संसाधन मौजूद होंगे जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर होते हैं। इसके अलावा कानपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां पर सुविधाएं बढ़ेंगी तो फ्लाइटें भी बढ़ेंगी।

विदेशों की भी उड़ान भरेंगी कनेक्टिंग फ्लाइटें

कानपुर। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां से विदेशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें भी शुरू होंगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली को सीधी फ्लाइटें शुरू होने का रास्ता सुगम हो जाएगा।

पांच एकड़ में सीआईएसएफ के आवास, दफ्तर

विस्तार होने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निवास औऱ स्थायी दफ्तर भी विस्तार के बाद प्रस्तावित है। पूर्व में बनाए गए प्रस्ताव के तहत इसके लिए मांगी गई जमीन में से 5 एकड़ इसके लिए रिजर्व की जाएगी। इसमें सीआईएसएफ के बच्चों की पढ़ाई को प्राइमरी स्तर का स्कूल भी प्रस्तावित किया गया है।

बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई की ही फ्लाइटें

मौजूदा में कानपुर से अभी बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई की ही फ्लाइटें उड़ती है। दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें तो रोज हैं,जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइटें सप्ताह में तीन या चार दिन ही है। बेंगलुरू फ्लाइट तो बीते शुक्रवार से ही सप्ताह में तीन दिन को हो गई है।

ये भी पढ़ें:झूठी, स्वार्थी, अपर्णा ने रिश्ते तुड़वाए; अब प्रतीक ने बच्चों की कसम खाई

कानपुर नगर एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 100 एकड़ जमीन लेने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन जब जमीन मुहैया कराएगा तो कानपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कराया जाएग। । इसमें कई चीजें शामिल हैं। तब कानपुर एयरपोर्ट की शक्ल ही बदल जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |