विवाद के बाद दबंगों ने ईंट-पत्थर मारे फिर पिटाई कर युवक को कुएं में धकेला, मौत
यूपी के जौनपुर में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में गुरुवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई करके कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यूपी के जौनपुर में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में गुरुवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई करके कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गांव की दलित बस्ती का निवासी 23 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सामू राम का गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के चकरोड पर राजकुमार पुत्र रिबई, दिलीप पुत्र रिबई, विपिन पुत्र राजकुमार, लक्खा पुत्र राजकुमार, बबलू पुत्र राजकुमार और छोटू पुत्र राजकुमार से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर राजेश कुमार को ईंट-पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके 70 वर्षीय पिता सामू राम, भाभी रुक्मिणी और भतीजे अनुज को भी दबंगों ने घायल कर दिया।
जान बचाने के लिए राजेश गांव के पश्चिम तरफ राम प्रवेश पाठक के पंपिंग सेट की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर पास के कुएं में ढकेल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह और थानागद्दी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक के गले में घुसा लोहे का सरिया, तोड़ा दम
भदोही में औराई के जीटी रोड कटका पड़ाव फ्लाईओवर पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें सरिया लदे मैजिक से टकराकर ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक एक बाइक सवार सड़क पर आ गया जिसे बचाने में मैजिक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
वहीं पीछे से आ रही ट्रक मैजिक से जा भिड़ी। इससे मैजिक पर लदा 20 फीट लोहे का सरिया ट्रक के शीशे को तोड़ते हुए सीधे चालक राहिल खान (45 वर्ष) के गले में जा घुसा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक राजस्थान के अलवर का रहने वाला था। हादसे में मैजिक चालक राजन गौड़ निवासी शिवपुर, वाराणसी भी घायल हो गया।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

