Hindi NewsUP NewsUP Jaunpur Couple dead Body Found in Rented room husband hanging Wife Covered with sheet
किराए के कमरे में मिले दंपति के शव, पत्नी के ऊपर थी चादर-फंदे से लटका मिला पति

किराए के कमरे में मिले दंपति के शव, पत्नी के ऊपर थी चादर-फंदे से लटका मिला पति

संक्षेप:

यूपी के जौनपुर में सरपतहां के अर्सिया बाजार में किराए के मकान में रह रहे आजमगढ़ निवासी दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और एक साल से साथ रह रहे थे। दुर्गंध आने पर पड़ोस की दुकान वालों को जानकारी हुई।

Thu, 16 Oct 2025 08:48 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, जौनपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के जौनपुर में सरपतहां के अर्सिया बाजार में किराए के मकान में रह रहे आजमगढ़ निवासी दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और एक साल से साथ रह रहे थे। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर निवासी 45 वर्षीय रामनरेश राम पुत्र महंगी और 40 वर्षीय मीना नवरात्र में अर्सिया बाजार आए थे। दोनों यहां किराए का कमरा लेकर रहने लगे। उसी मकान में आभूषण की दुकान चलाने वाले राजेश सोनी मंगलवार शाम करीब पांच बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह खोला। कमरे में रामनरेश का शव फंदे से लटक रहा था। मीना का शव जमीन पर पड़ा था, ऊपर से चादर डाला गया था। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शायद मीना को कोई बीमारी थी, उसी से उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मीना रामनरेश की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी गांव में रहती है। उसके चार बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ें:कोई नाम बदल कर तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर जाएगा, बेटियों से बोलीं राज्यपाल

पत्नी के रूप में रह रही मीना के सीने में था संक्रमण

सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सिया बाजार में किराए के कमरे में रहने वाले दंपति की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर कई दावा किया है। हालांकि दावे की पुष्टि नतीजे के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ, कमरे में मिले साक्ष्य के आधार पर पूरे मामले की जांच की गई है। जांच में पता चला कि मीना रामनरेश की पत्नी के रूप में करीब सी के रूप में करीब ढाई साल से रह रही थी। हालांकि अर्सिया बाजार में दोनों नवरात्र में ही आये। दोनों यहां आकर आसपास कोई दुकान लगाने की बात करते हुए किराए पर कमरा लिए।

पुलिस का दावा है कि महिला को सीने में संक्रमण था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 2 दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को महिला ने अपने परिवार वालों से बात की थी। जैसा कि मोबाइल की काल डिटेल से पता चला। यानी दो दिन पहले दोनों जिंदा थे। उसके बाद ही घटना हुई है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया गया कि घटना कम से कम 24 घंटे पहले यानी डेढ़ से दो दिन पहले की है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |