Hindi NewsUP NewsUP Jalaun Girl Performed Last rites for father after two days property distributed with uncle
जमीन के बंटवारे के लिए दो दिन घर में रखा रहा शव, हिस्सा होने के बाद बेटी ने किया अंतिम संस्कार

जमीन के बंटवारे के लिए दो दिन घर में रखा रहा शव, हिस्सा होने के बाद बेटी ने किया अंतिम संस्कार

संक्षेप:

यूपी के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो दिन तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका और शव रखा रहा। बंटवारे के बाद ही अंतिम संस्कार हुआ और बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी।

Sep 10, 2025 09:45 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, जालौन
share Share
Follow Us on

यूपी के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो दिन तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। बंटवारे के बाद ही अंतिम संस्कार हुआ और बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी 52 वर्षीय सुरेश कुमार की शनिवार को अचानक तबियत खराब हो गई थी। उनके कहने पर बड़े भाई उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए थे। यहां पर इलाज के बाद वह वह वापस घर लौट आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनकी बेटी शिल्पी ससुराल से गांव में पहुंची और उसने पिता की मृत्यु पर संदेह व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार की शाम ही शव का पोस्टमॉर्टम होकर आ गया। सुरेश कुमार के इकलौती बेटी ही थी कोई बेटा नहीं था। पारिवारिक 11 बीघा जमीन सुरेश कुमार के पिता माता प्रसाद के नाम थी। शव के वापस आने के बाद सुरेश की पत्नी पारिवारिक जमीन के बंटवारे की मांग करने लगी। इसी को लेकर रविवार को शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:गूगल माय बिजनेस हैक करके डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, होटल का नंबर हटाकर अपना डाला

सोमवार को भी दिन भर बंटवारे को लेकर बात चलती रही। दिन भर नाते रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठक चलती रही। जिसके बाद पिता माता प्रसाद जमीन का बंटवारा सुरेश की पत्नी और बड़े बेटे के बीच करने को तैयार हो गए। शाम को पुलिस को मौजूदगी ने बेटी शिल्पी ने पिता की अर्थी को कांधा दिया और शमशान घाट पर पिता का अंतिम संस्कार किया।

शिल्पी ने पोस्ट कर लगाया आरोप

पुत्री शिल्पी को ही यह सूचना मिली कि उसके पिता की मौत हो गई तो उसने ट्वीट कर एक आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु उसके बाबा तथा ताऊ के कारण हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

कोतवाल, अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |