UP Iftar Time Today 2 March: लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत इन शहरों में क्या है इफ्तार की टाइमिंग
UP Iftar Time Today 2 March: मुस्लिम समुदाय का पाक महीना रमजान चल रहा है। इस दौरान लोग रोजा रहते हैं। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत पूरा हो गया है। अब दूसरा मगफिरत चल रहा है।

UP Iftar Time Today 2 March: मुस्लिम समुदाय का पाक महीना रमजान चल रहा है। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नुम से निजात का होता है। शनिवार को 10 रोजे पूरे होने के बाद बाबरकत माह-ए-रमजान का पहला अशरा पूरा हो गया। पहला अशरा रहमत का होता है। इसी के साथ 1 मार्च रविवार से दूसरा अशरा शुरू हो गया जो कि मगफिरत का है। दूसरे अशरे में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगना सबसे अफजल माना गया है। पहले अशरे में रोजेदारों ने रहमत की दुआओं के साथ इबादत की, अब दूसरे अशरे में वो मगफिरत यानी गुनाहों से माफी की दुआएं मांगने के साथ इबादत करेंगे।
मुकद्दस रमज़ान के महीने में इबादत का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों के भौगोलिक अंतर के कारण इफ्तार और सहरी के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहता है। पाक महीने में रोजा रखने वाले लोग सहरी और इफ्तार के सही समय को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं, ताकि उनका रोजा शरीयत के मुताबिक मुकम्मल हो सके।
लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर म इफ्तार की टाइमिंग
राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को सुन्नी समुदाय के लिए इफ्तार का समय 6:05 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:17 बजे निर्धारित है। वहीं, मंगलवार सुबह लखनऊ में सुन्नी सहरी 5:01 बजे और शिया सहरी 5:57 बजे समाप्त होगी। वाराणसी में सोमवार को सुन्नी इफ्तार शाम 6:01 बजे और शिया इफ्तार 6:11 बजे होगा, जबकि मंगलवार की सहरी सुन्नी वर्ग के लिए 5:03 बजे और शिया वर्ग के लिए 4:58 बजे तय की गई है। गोरखपुर में इफ्तार का समय सोमवार शाम को सुन्नी समुदाय के लिए 6:03 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:12 बजे है, जबकि मंगलवार सुबह सहरी सुन्नी 4:55 बजे और शिया 5:01 बजे तक की जा सकेगी।
लखनऊ, बरेली में इफ्तार टाइमिंग
प्रयागराज में सोमवार को इफ्तार सुन्नी 6:09 बजे और शिया 6:17 बजे होगा, जबकि मंगलवार की सहरी सुन्नी 4:58 बजे और शिया 5:44 बजे निर्धारित है। बरेली की बात करें तो यहां सोमवार शाम को सुन्नी इफ्तार 6:17 बजे और शिया इफ्तार 6:26 बजे होगा, वहीं मंगलवार सुबह सहरी का वक्त सुन्नी समुदाय के लिए 5:12 बजे और शिया समुदाय के लिए 5:04 बजे तक रहेगा। अकीदतमंदों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय मस्जिद के समय और एलान के अनुसार ही रोज़ा इफ्तार और सहरी करें।
कानपुर,मुरादाबाद और मेरठ इफ्तार टाइमिंग
कानपुर में सोमवार को इफ्तार सुन्नी 6.12 और शिया 6.22 बजे होगा। जबकि मंगलवार को सहरी सुन्नी 5.10 बजे और शिया का 5.01 बजे होगा। मुरादाबाद की बात करें तो यहां सोमवार इफ्तार सुन्नी 6.18 बजे और शिया 6.29 बजे होगा। इसके अलावा मंगलवार सहरी सुन्नी 5.14 बजे और शिया 5.11 बजे की टाइमिंग है। मेरठ की बात करें तो इफ्तार सुन्नी 6.22 बजे शाम और शिया 6.33 बजे शाम को है। वहीं, मंगलवार सहरी सुन्नी 5.19 बजे सुबह और शिया 5.11 बजे सुबह है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें


