UP IAS: देवेश चतुर्वेदी समेत यूपी कॉडर के 4 आईएएस आज हो जाएंगे रिटायर, इनके हुए तबादले

Feb 28, 2026 01:23 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में प्रमुख पदों पर तैनात कई अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 30 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। शनिवार को यूपी कैडर के देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।

UP IAS: देवेश चतुर्वेदी समेत यूपी कॉडर के 4 आईएएस आज हो जाएंगे रिटायर, इनके हुए तबादले

UP IAS News: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आज यानि शनिवार को कुछ अहम बातें हुई हैं। यूपी कैडर के देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत यूपी कॉडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शनिवार (28 फरवरी 2026) को रिटायर हो रहे हैं। देवेश चतुर्वेदी केंद्र में सचिव कृषि एवं किसान कल्याण हैं, जबकि प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जैसा अहम विभाग संभाल रहे हैं। इसके अलावा सचिव गृह अटल कुमार राय और सचिव माध्यमिक शिक्षा चंद्रभूषण सिंह भी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं यूपी की प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त बनाने के इरादे से यूपी सरकार ने तीन आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुभाष शर्मा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। आईएएस देवेश चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश के अच्छे अधिकारियों में गिना जाता है। एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनका कॅरियर शानदार रहा है।

इस साल कई और अधिकारी होंगे रिटायर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल-2026 में उत्तर प्रदेश में प्रमुख पदों पर तैनात कई अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में डीजी एल वेंकटेश्वर लू मार्च में और राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार-2, मई में रिटायर होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 30 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं।

तीन आईएएस, तीन पीसीएस के तबादले

वहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन आईएएस और तीन पीसीएस के तबादले किए हैं। आईएएस अफसरों में बाबू लाल मीना को अपर मुख्य सचिव उद्यान के साथ खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव होमगार्ड को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया है।

राजकमल यादव को अपर आयुक्त उद्योग कानपुर से विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति ललितपुर से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल, संजय मिश्रा एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम नमामिगंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति ललितपुर, ललित कुमार मिश्रा एसडीएम सिद्धार्थनगर से एसडीएम मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |