प्रमोशन के छह महीने बाद 37 अफसरों का कर दिया डिमोशन, आरोप- बिना नोटिस के कार्रवाई

कार्यालय संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में प्रमोशन के छह महीने बाद 37 अफसरों का डिमोशन कर दिया गया। इससे नर्सिंग अधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने कुलपति से शिकायत कि और कहा कि बिना नोटिस कार्रवाई की गई।

आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर

यूपी के वाराणसी में आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग अफसरों पर एक बार फिर से विवाद हुआ है। छह महीने पहले जिन नर्सिंग अफसरों को प्रमोशन दिया गया था, उसमें 37 का डिमोशन कर दिया गया है। इससे नर्सिंग अधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भारत सरकार की आरक्षण नीति, 200-पॉइंट रोस्टर और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुलपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को ज्ञापन देकर इस मामले की तत्काल उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

तीन जनवरी 2026 को अस्पताल के 2015, 2017 और 2018 बैच के 195 नर्सिंग अफसरों को डीपीसी (डिपार्टमेंट प्रामोशन कमेटी) के माध्यम से सीनियर नर्सिंग अफसर (एनएसओ) के पद पर प्रोन्नत किया गया था। सभी को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया गया था। इसी के विरोध में 2018 बैच के एक नर्सिंग अफसर ने एससी-एसटी सेल में शिकायत की और आरक्षित सीटों का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाया।

एसटी सेल ने इस मामले में संज्ञान लिया और चिकित्सा अधीक्षक को रीव्यू डीपीसी का निर्देश दिया। नर्सिंग अफसरों ने कहा कि तीन जनवरी 2026 को जारी सूची में बैकलॉग रिक्तियों को नियमानुसार प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन संशोधित सूची में इन्हें सबसे अंत में समायोजित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रीव्यू डीपीसी में 2015 और 2018 (एससी/एसटी) बैच को प्रमोट किया गया। वहीं 2017 के जनरल और ओबीसी वर्ग के नर्सिंग अफसरों को बाहर कर दिया, जिससे 37 अफसरों का डिमोशन हो गया।

ऑन मेरिट का दिया गया लाभ

नर्सिंग अफसरों ने बताया कि संशोधित सूची में कुल 195 कर्मचारियों में से 146 को सामान्य श्रेणी में ऑन मेरिट (व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी योग्यता, गुणों, और प्रदर्शन के आधार पर) का लाभ दिया गया, जबकि उनमें ऐसे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने नियुक्ति के दौरान आयु, अंकों या अन्य प्रकार की छूट का लाभ लिया था। अधिकारियों का दावा है कि ऐसे अभ्यर्थियों को ऑन मेरिट के आधार पर अनारक्षित सीटों पर समायोजित नहीं किया जा सकता।

वरिष्ठता भी मेरिट के अनुसार हो

नर्सिंग अफसरों का कहना है कि अनुसूचित जाति की 17 और अनुसूचित जनजाति की 11 बैकलॉग रिक्तियों को अलग से भरने की बजाय वर्तमान वर्ष की रिक्तियों में मिला दिया गया। अफसरों का कहना है कि यह व्यवस्था आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व को प्रभावित करती है और स्थापित नियमों के विपरीत है। अधिकारियों ने वरिष्ठता निर्धारण के आधार पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नियुक्तियां चयन मेरिट सूची के आधार पर हुई थीं, इसलिए वरिष्ठता भी मेरिट के अनुसार तय होनी चाहिए थी।

आरोप है कि प्रशासन ने इसकी बजाय कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को आधार बना लिया, जिससे मेरिट में ऊपर रहने वाले कई अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित हुई। सर सुंदरलाल अस्पताल, एमएस, प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि इस मामले में रजिस्ट्रार के यहां से एक सूची आई थी। उसी आधार पर रीव्यू डीपीसी किया गया। हमारा इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।