हाईकोर्ट के निर्देश- नई समय सारिणी अनुसार हो बांके बिहारी के दर्शन, 25 फरवरी से लाइव स्ट्रीमिंग

Feb 18, 2026 07:25 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मथुरा
share

हाईकोर्ट जस्टिस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन लागू न करने को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माना है। समिति ने सेवायतों को बुधवार से नई समय सारिणी के अनुसार दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश- नई समय सारिणी अनुसार हो बांके बिहारी के दर्शन, 25 फरवरी से लाइव स्ट्रीमिंग

हाईकोर्ट जस्टिस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन लागू न करने को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माना है। समिति ने सेवायतों को बुधवार से नई समय सारिणी के अनुसार दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम दिनों में भी बांकेबिहारी अगर जगमोहन में रहें तो श्रद्धालुओं के लिए उनके दर्शन और आसान हो सकेंगे। समिति ने मंगलवार को बैठक में इस बात पर मंथन किया।

निर्णय लिया गया कि मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं से ही सजावट होगी। 25 फरवरी से दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग की संभावना है। मंगलवार को वृंदावन के लक्ष्मण शहीद स्मारक में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 12वीं बैठक की अध्यक्षता के बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि कमेटी ने ढाई माह पहले मंदिर दर्शनों का समय सदस्य गोस्वामियों की सहमति से निर्धारित करके लागू करने निर्णय लिया था।

किन्हीं परिस्थिति में दबाव में आकर इसे नहीं माना जा रहा है। इसके बाद मुझ समेत 12 लोगों को पार्टी बनाकर कन्टेम्पट (अवमानना) फाइल कर दी और बताया गया कि हाईकोर्ट में मामला है, इसलिए अभी उसका इंतजार करेंगे। करीब 15-20 दिन पहले कन्टेम्प्ट पिटीशन खारिज हो गई। इसके बाद भी वो खुद नए समय का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रथम दृष्ट्या यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

खत्म हो रही धक्का-मुक्की, ठाकुरजी को जगमोहन में विराजमान करने की चर्चा

उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने यह भी तय किया कि मंदिर की सजावट में लगाई गई अप्राकृतिक वस्तुओं (गुब्बारे आदि) अब इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। बुधवार से केवल प्राकृतिक वस्तुओं से ही सजावट की जाएगी। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग 25 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। इससे दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा। ठाकुरजी को जगमोहन में विराजमान करने की बात हुई है। उससे दर्शन का स्वरूप और बदल जाएगा। शरद पूर्णिमा पर जगमोहन में होने वाले दृश्य को महसूस किया जा सकता है। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में रेलिंग लग गयी है, तो उसके माध्यम दर्शन सुलभ हो रहे हैं। इस बारे में अच्छे संदेश मिल रहे हैं। धक्का-मुक्की वाला कुप्रबंधन समाप्त हो रहा है। अगली बैठक 12 मार्च को है।

बैठक में थे ये प्रस्ताव

बिहारी जी मंदिर प्रांगण की सफाई व्यवस्था करने वाली संस्था पीएलएन-9 सक्यिोरिटी सर्विस द्वारा जीएसटी जमा न करने के कारण संस्था को कार्य से हटाने, फाल्गुन होली उत्सव पर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को जगमोहन में विराजमान करने, मंदिर की ओर से पूर्व की भांति व्रतोत्सव नर्णिय पत्र छपवाने, मन्दिर में फाल्गुन होली उत्सव के दौरान पुष्प सजावट कराने, चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होने के कारण ठाकुर श्रीबांके बिहारीजी मंदिर की परिवर्तित समय सारिणी, मंदिर के सभी सेवायतों के साथ सम्बद्ध नौकरों/सहयोगियों का चरत्रि सत्यापन, दान की गयी धनराशि पर आयकर छूट, मंदिर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं का मूल्यांकन कराने के उपरांत नीलामी, मंदिर कार्यालय के अभिलेखों का एकाउंट सुचारू रूप से व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने, मंदिर की बहुमूल्य वस्तुओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये लॉकर में रखने के अलावा बैंक खातों से संचालन, भोग प्रसाद के लिए प्रतिदिन व्यय 22 हजार 300 से अधिक करने, मंदिर चबूतरे पर भेंट एवं किनका रसीद काउंटर स्थापित करने के प्रस्ताव थे।

गोस्वामी परिवार की महिलाओं से हुई सार्थक चर्चा

कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि आज हमारे गोस्वामी परिवार की महिलाएं भी उपस्थित थीं। उनसे बहुत सार्थक चर्चा हुई और बड़ी संतुष्ट रूप से यहां से अपने स्थल पर गयीं। हर चीज को पॉजीटिव रूप से लें। हमारा उद्देश्य सकारात्मकता के लिए है। नकारात्मकता जिसके व्यक्तिव में रहेगी, वह जीवन में कुछ कर नहीं सकता, चाहे वह कैसे भी रूप धारण कर ले। फिर भगवान भी देखता है। स्वयं को भी आईने में देखो तो अगर गलत काम किया होगा तो मेरी आंख स्वयं को नहीं देख पाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।