Hindi NewsUP NewsUP Hathras New born girl Child dead body found on Terrace inside sack during cleaning
घर की छत पर सफाई में मिले बोरे ने उड़ाए होश, अंदर निकला नवजात बच्ची का शव

घर की छत पर सफाई में मिले बोरे ने उड़ाए होश, अंदर निकला नवजात बच्ची का शव

संक्षेप:

यूपी के हाथरस में एक नवजात बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में नवजात को बोरी में भरकर गांव के एक ग्रामीण की छत पर फेंक दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Dec 08, 2025 10:03 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, हाथरस
share Share
Follow Us on

यूपी के हाथरस में एक नवजात बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में नवजात को बोरी में भरकर गांव के एक ग्रामीण की छत पर फेंक दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बहत्तर घंटे बाद शिशु का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला पतुआ में मदन पाठक के बच्चे सुबह जब सफाई करने अपने घर की छत पर गये तो छत पर एक बोरी मिली। बोरी खोलकर देखा गया तो उसमें मृत नवजात कन्या शिशु का शव था। शव देखकर वहां चीख पुकार मच गई। अचानक मची चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गये और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर प्रभारी अवधेश कुमार सिंह मयफोर्स के गांव नगला पतुआ पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम के जवान भी मौके पर पहुंच गये।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद का इनामी बदमाश यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में पकड़ा, मुठभेड़ में लगी गोली

गांव के गोविंद शर्मा ने बताया कि नवजात शिशु को बोरी में बंद करके छत पर मृत देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक फ्रीजर में रखा जाएगा, इसके साथ ही उसका डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। गांव में पूछताछ तथा जांच-पड़ताल की जा रही है। बच्ची के डीएनए के जरिए उसे जन्म देने वालों की जानकारी निकाली जाएगी। मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |