Hindi NewsUP Newsup has a golden opportunity to clear electricity arrears even those caught in electricity theft can benefit
यूपी में बिजली की बकाएदारी खत्म करने का सुनहरा मौका, चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं फायदा

यूपी में बिजली की बकाएदारी खत्म करने का सुनहरा मौका, चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं फायदा

संक्षेप: फिलहाल वर्तमान समय में 27757 उपभोक्ताओं पर केस्को का 88.48 करोड़ रुपये बकाया है। 6022 बिजली चोरी में फंसे लोगों पर 6884 करोड़ रुपये का बकाया है। कुल बकाएदारी 2 हजार करोड़ और 850 करोड़ की बकाएदारी की रिकवरी हो सकती है। पहली बार मासिक किस्तों में पैसा जमा करने की छूट है।

Sat, 15 Nov 2025 12:17 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

Electricity Bill: यूपी में बिजली बिल की बकाएदारी खत्म करने का यह सुनहरा मौका है। इससे लोगों को तो फायदा होगा ही विभाग का कोष भी भरने वाला है। यह रकम कितनी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कानपुर में ही दो हजार करोड़ रुपए की बकाएदारी है। बिजली बिल राहत योजना के तहत कानपुरवालों के पास यह बकाएदारी खत्म करने का अच्छा मौका है। बिजली चोरी में फंसे 6022 लोग भी इसका फायदा उठा सकते है। पहली बार बिजली चोरी में फंसे लोगों को भी राहत मिलेगी। सिर्फ दो हजार रुपये पंजीकरण कराकर 100 फीसदी सरचार्ज और 25 फीसदी मूल बकाए में राहत ले सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केस्को मुख्यालय में केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन, डायरेक्टर कॉमर्शियल राकेश वाष्र्णेय और मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक दिसंबर से तीन चरणों में अभियान चलेगा। डब्ल्यूडब्ल्यू डब्ल्यू.यूपीपीसीएल.ओआरजी और 93 कैश काउंटर में पंजीकरण होगा। पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक से 31 जनवरी और तीसरा चरण एक से 28 फरवरी तक चलेगा। पंजीकरण कराने के बाद अगर कोई पैसा जमा करने पर डिफॉल्टर हो जाता है तो अतिरिक्त शुल्क लगेगा। चार महीने लगातार डिफाल्ट होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

फिलहाल वर्तमान समय में 27757 उपभोक्ताओं पर केस्को का 88.48 करोड़ रुपये बकाया है। 6022 बिजली चोरी में फंसे लोगों पर 6884 करोड़ रुपये का बकाया है। कुल बकाएदारी दो हजार करोड़ और 850 करोड़ की बकाएदारी की रिकवरी हो सकती है। पहली बार मासिक किस्तों में पैसा जमा करने की छूट है। योजना का लाभ दो किलोवाट घरेलू और एक किलोवाट कामर्शियल पर मिलेगा। बिजली चोरी के मामले में हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। उनको सरचार्ज के साथ ही राजस्व निर्धारण धनराशि का सिर्फ 50 फीसदी ही जमा करना होगा।

27 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटने का खतरा

केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि 27 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर निगेटिव बैलेंस पर चल रहे हैं। फिलहाल केस्को इनकी बिजली नहीं काट रहा है। शहरवासी पैसा जमा करा दे, जिससे उनको बिजली मिलती रहे। अब तक 75 हजार मीटर लग चुके है। 6.25 लाख मीटर जीनस कंपनी को लगाने है। उपभोक्ता केस्को स्मार्ट बिल एप को डाउनलोड करके हर जानकारी ले सकते है। इसमे बैलेंस की पल-पल की जानकारी मिलती है।

ये भी पढ़ें:यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अक्टूबर में 1.63% कम आएगा बिजली बिल
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली बिल जमा करना अब और आसान, खाता संख्या से पहले ये लिखना होगा
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |