गेस्ट हाउस मालिक की बांके से काटकर हत्या, मोबाइल से ऑनलाइन गेम में 50 हजार का ट्रांजेक्शन
यूपी के हरदोई में लोनार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गेस्ट हाउस संचालक की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव से कुछ दूर ही खून से सना बांका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यूपी के हरदोई में लोनार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गेस्ट हाउस संचालक की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव से कुछ दूर ही खून से सना बांका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरोरी गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल सिंह उर्फ नीशू नकटोरा पुलिया के पास गेस्ट हाउस पर परिवार संग रहते थे।
बेटे अजय ने बताया कि बुधवार को बेटे का मुंडन संस्कार पुरौरी गांव में था। गुरुवार दोपहर पिता नीशू भदौरिया के पास मोबाइल पर कॉल आई। इसके बाद वह पांच लाख रुपये लेकर बाइक से नकटोरा के लिए निकल गए। वह 50 ग्राम की सोने की चैन भी पहने थे। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि पिता का शव रामचंद्र डिग्री कॉलेज के पास पड़ा है। बेटे की तहरीर पर रिंकू सिंह, धीरू सिंह, धीरज और रियासत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मोबाइल से ऑनलाइन गेम में 50 हजार का ट्रांजेक्शन
अनिल सिंह उर्फ नीशू भदौरिया की हत्या के मामले को जुआ से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है की अनिल सिंह उर्फ नीशू भदौरिया जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ है। जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अनिल सिंह उर्फ नीशू के जब से मिले 50 हजार की नगदी बरामद हुई है। मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिससे प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऑनलाइन गेम में 50 हजार का ट्रांजेक्शन भी किया गया है। चार लोगों पर हत्या करने की आंशका व्यक्त की गई है। वह हरसिंहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर मिली बाइक व खून से लथपथ बांका
पुलिस घटना स्थल पर अनिल सिंह की बाइक बरामद हुई है। आसपास जब और छानबीन की गई तो पर बांका भी बरामद किया गया। इससे अनुमान है कि नीशू की हत्या बांके से की गई होगी। पुलिस ने मोबाइल बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के बरामद होने से पुलिस को मोबाइल से भी कई अहम सुराग मिले हैं।
घटनास्थल पर जब हरपालपुर क्षेत्राधिकारी पहुंचे तो पहले लोगों ने जिन लोगों पर आरोप लगाया उनकी गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। लोगों ने कहा कि पहले आरोपितों के गिरफ्तारी हो, उसके बाद में 100 का पंचनामा भरा जाए। उसको लेकर जब लोगों की बात नहीं बनी तो अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मातर्ड प्रकाश सिंह ने लोगों को. समझाकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कराई।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



