मां से गैंगरेप के बाद एक बेटी से रेप की कोशिश, दूसरी का अपहरण कर ले गए आरोपी

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, हापुड़/ब्रजघाट
share

यूपी में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला के साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद उसकी एक बेटी से रेप की कोशिश की गई। आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो सके तो लड़की को घायल करके छोड़ दिया और महिला की दूसरी बेटी को किडनैप करके ले गए।

मां से गैंगरेप के बाद एक बेटी से रेप की कोशिश, दूसरी का अपहरण कर ले गए आरोपी

यूपी में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला के साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद उसकी एक बेटी से रेप की कोशिश की गई। आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो सके तो लड़की को घायल करके छोड़ दिया और महिला की दूसरी बेटी को किडनैप करके ले गए। ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपनी बेटी के घर आई महिला के साथ गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिर से गांव में बुला लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला की दूसरी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बेटी को सरिये से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी, महिला की तीसरी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुरादबाद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो दिसंबर को वह गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बेटी के घर आई थी। वहां उसका रिश्ते का भाई उसे गजरौला लेकर गया था। वहां आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। आरोपी इसे वायरल करने की धमकी देने लगा। 10 अप्रैल को लेकर आरोपियों ने उसे फिर ब्रजघाट बुलाया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी उसकी 21 वर्षीय बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला की बेटियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को खोजकर उन्हें पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। महिला के आधार पर उनकी बेटी से भी रेप की कोशिश हुई और उसपर हमला किया गया है। वहीं, दूसरी अपहरण हुई लड़की को भी तलाश किया जा रहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।