Hindi NewsUP NewsUP Hapur Mother and Son Parade in Village after dispute over social media comment
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर हंगामा, मां-बेटे को बेढंग तरीके से गांव में घुमाया

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर हंगामा, मां-बेटे को बेढंग तरीके से गांव में घुमाया

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने पर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। और अमर्यादित तरीके से युवक और उसकी मां को गांव की सड़कों पर घुमाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

Jan 28, 2026 01:45 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने पर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। और अमर्यादित तरीके से युवक और उसकी मां को गांव की सड़कों पर घुमाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में सोमवार को सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। मंगलवार को दूसरे दिन तनाव और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग गढ़ चौपला और कोतवाली के आसपास एकत्र हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को शांतिभंग होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें:ससुराल गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

एक पक्ष के दीपक चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि वह 26 जनवरी को गांव के मंदिर में धार्मिक झंडा लगाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में रहने वाले दलित वर्ग से जुड़े कई युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर अपने मोहल्ले में ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने उस पर सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसकी मां को भी वहीं बुला लिया। इसके बाद गांव में काफी देर अमर्यादित तरीके से गांव की सड़कों पर घुमाया। दलित पक्ष ने दीपक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले में जानकारी देते हुए इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। जांच के बाद दीपक की तहरीर पर दलित समाज से जुड़े अनिल, अमित, सागर, विनीत समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |