Hindi NewsUP NewsUP Hapur Lover Threatened Husband to kill said do not force me to use weapon
मुझे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो... घर से भागी पत्नी के प्रेमी ने दी पति को धमकी

मुझे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो... घर से भागी पत्नी के प्रेमी ने दी पति को धमकी

संक्षेप:

यूपी के हापुड़ में हाफिजपुर के एक गांव से दो बच्चों की मां बच्चों और पति को घर पर छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति को पत्नी के प्रेमी ने धमकी दी है कि उसे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो, यदि उनके बीच में कोई आएगा तो जान से मार देगा।

Aug 31, 2025 01:09 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, हापुड़
share Share
Follow Us on

यूपी के हापुड़ में हाफिजपुर के एक गांव से दो बच्चों की मां बच्चों और पति को घर पर छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति को पत्नी के प्रेमी ने धमकी दी है कि उसे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो, यदि उनके बीच में कोई आएगा तो जान से मार देगा और आत्म हत्या कर सभी को फंसवा देगा। एसपी के आदेश पर पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नान निवासी ललित वर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी छाया के साथ हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़ित की पत्नी के अवैध संबंध दो माह से रोहित चौधरी नाम के व्यक्ति से चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:पति का गला दबाकर मौत के घाट उतारने वाली पत्नी गिरफ्तार, लटकाना था शव और फिर...

24 अगस्त की रात को पत्नी बिना बताए बच्चों को घर में अकेला छोड़कर चली गई। रोहित उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी सोने के जेवरात व बीस हजार रुपये लेकर गई है। पीड़ित ने बताया कि रोहित ने पीड़ित को फोन कर धमकी दी कि उसे हथियार उठाने पर मजबूत मत करो, छाया उसकी है। यदि कोई बीच में आएगा तो उसको जान से मार दूंगा।

धमकी दी है कि वह आत्महत्या करके तुम सब को फंसवा देगा। पीड़ित ने जान माल का खतरा बताते हुए भविष्य में कोई भी दुर्घटना हो होने की आशंका के प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |