Hindi NewsUP NewsUP Hapur Husband Killed Wife For opposing his Extra marital Affair Attacked with Knife
अफेयर में रोड़ा बन रही थी पत्नी, रास्ते से हटाने को पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

अफेयर में रोड़ा बन रही थी पत्नी, रास्ते से हटाने को पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

संक्षेप:

यूपी में हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में शुक्रवार को एक पति ने दूसरी महिला के लिए अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

Sat, 25 Oct 2025 10:44 AMSrishti Kunj संवाददाता, हापुड़
share Share
Follow Us on

यूपी में हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में शुक्रवार को एक पति ने दूसरी महिला के लिए अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार जिला शिकोहाबाद के रहने वाले शिवम की शादी पांच साल पहले जिला एटा की रहनी वाली 23 वर्षीय गौरी से हुई थी। वर्तमान में दंपति के तीन वर्षीय पुत्र है। शिवम धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता है। इसलिए वह गांव शेखपुर खिचरा की सोनी कॉलोनी में रहता है। बीतों दिनों शिवम की मुलाकात एक महिला से हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की जानकारी शिवम की पत्नी गौरी को हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे। गौरी ने विवाद के बाद अपने माता-पिता को गांव में बुला लिया था। जिसके बाद वह लोग भी उनके साथ रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी के गांवों में खुलेंगे 5 हजार बिजनेस कॉरस्पाडेंट सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

बताया गया है कि लेकिन बीते एक माह से गौरी के माता-पिता एटा गए हुए थे। इस दौरान गौरी अपने पिता के घर पर ही रह रही थी। शुक्रवार शाम को पति शिवम अपनी पत्नी से मिलने आया था। मुलाकात के दौरान दंपति के बीच में महिला को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शिवम ने चाकू निकाल लिया और अपने पुत्र के सामने ही पत्नी गौरी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला के चाकू लगने की सूचना मिलने पर घायल की बहन और भाई ने इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपी पति फिलहाल फरार है। उसकी तलाश करने के लिए टीमों को गठन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी। फिलहाल पति-पत्नी के बीच किसी महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही पति ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |