निर्मम मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेरहमी से झिंझोड़ा, सड़क किनारे छोड़कर भागी

संवाददाता, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर की एक वीडियो वायरल हो रही है। एक मां ने दुधमुंहा बच्चा सड़क किनारे छोड़ दिया। वायरल वीडियो में महिला बच्चे को झंझोड़ती नजर आ रही है। ममता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया। बच्चा सुरक्षित है।

Hamirpur Mother beaten New born
मां दुधमुंहे को झिंझोड़कर सड़क के किनारे छोड़ गई

यूपी के हमीरपुर की एक महिला का अपने ही दुधमुंहे बच्चे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर उसे सड़क किनारे छोड़ने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला बच्चे को दोनों हाथों से बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला बच्चे को सड़क किनारे छोड़ देती है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे का बताया जा रहा। वीडियो देखकर हर कोई यही कह रहा है ये कैसी मां है जिसके दिल में मां की ममता नहीं बची है। वायरल वीडियो में महिला गली में खड़ी दिख रही है और उसकी गोद में एक मासूम बच्चा है। उसके आस-पास से अन्य महिलाएं गुजर रही हैं। वीडियो पास के मकान से ऊपर से बनाया गया है। वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि मार देंगे, मार देंगे, आज मारके ही जाएंगे। इसके बाद महिला दुधमुंहे बच्चे को झंझोड़ने रही है। उसे उल्टा करके बुरी तरह हिलाती दिख रही है। इसके बाद महिला एक घर के बाहर सड़क के किनारे बच्चे को छोड़कर चली गई।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही महिला का परिवार में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि सास-बहु के विवाद में महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ निर्ममता की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से लोगो में आक्रोश है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लिया। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो मौदहा के कुम्हरौडा मोहल्ले का बताया जा रहा है। जिसमें महिला दुधमुंहे मासूम को झिंझोड़ती दिख रही।

पानी के छीटें पड़ने से बाल्टी और लाठी से पीटा

हमीरपुर में ही हैंडपंप पर पानी के छीटें पड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दो सगी बहनों सहित उनके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। हथियार के रूप में बाल्टी का इस्तेमाल किया, लाठी से भी पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।

वायरल हो रहा वीडियो थानाक्षेत्र के करगांव गांव का है, जहां मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हैंडपंप से पानी भरने के दौरान पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 15 वर्षीय किशोरी समेत दो बहनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। एक बहन लगभग एक घंटे तक बेहोश रही। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनिर्मम मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेरहमी से झिंझोड़ा, सड़क किनारे छोड़कर भागी