Hindi NewsUP NewsUP Hamirpur Kanpur Sagar Highway Traffic Jam one month old Sick Baby died
कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण जाम ने ली जान, इलाज को ले जा रहे एक महीने के बच्चे की मौत

कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण जाम ने ली जान, इलाज को ले जा रहे एक महीने के बच्चे की मौत

संक्षेप:

यूपी के हमीरपुर में ट्रैफिक जाम ने एक मासूम की जान ले ली। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर 24 घंटे से रुक-रुककर लग रहे भीषण जाम में फंसकर एक माह के नवजात ‘अभिमन्यु’ की मां की गोद में मौत हो गई। अभिमन्यु की तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे।

Nov 30, 2025 07:32 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के हमीरपुर में ट्रैफिक जाम ने एक मासूम की जान ले ली। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर 24 घंटे से रुक-रुककर लग रहे भीषण जाम में फंसकर एक माह के नवजात ‘अभिमन्यु’ की मां की गोद में मौत हो गई। बाइक से जा रहे दंपति जैसे-तैसे जाम से निकलकर नवजात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे दंपति बिलख पड़े।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के दपसौरा गांव निवासी कुलदीप की पत्नी आंचल ने एक माह पूर्व पुत्र को जन्म दिया था। दंपति ने इसका नाम अभिमन्यु रखा था। लेकिन अभिमन्यु मां-बाप की गोद में सिर्फ एक माह तक ही खेल सका और कानपुर-सागर हाईवे में रोज लगने वाले जाम ने इस मासूम की बलि ले ली।

ये भी पढ़ें:एएनटीएफ के हत्थे चढ़े डेढ़ करोड़ की ड्रग्स बेचने निकले नशे के सौदागर, तीन अरेस्ट

कुलदीप ने बताया कि दो-तीन दिन से अभिमन्यु को बुखार आ रहा था। रविवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो वह उसे लेकर अपनी पत्नी संग बाइक से हमीरपुर के जिला अस्पताल को चले। उन्हें पता था कि रास्ते में जाम मिलेगा, इसलिए उन्होंने बाइक ये सोचकर उठा ली कि जाम में किसी तरह बाइक को निकाल लेंगे। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक सागर हाईवे में दुर्गा मंदिर के पास पहुंची वैसे ही हाईवे की दोनों पटरियों में वाहनों की कतारें लगी हुई थी। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल था। उन्होंने कोशिश की।

इस दौरान अभिमन्यु की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जैसे-तैसे उन्होंने बाइक को जाम से निकाला और सुबह 11 बजे के आसपास जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। इससे दंपति बिलख पड़े। बाद में नवजात के शव को लेकर वापस उसी बाइक से अपने गांव को रवाना हो गए।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |