VIDEO: जब कमिश्नर के पैर छूने के लिए झुक गए यूपी सरकार के मंत्री, माला भी लिए थे हाथ में
यूपी सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ललितपुर दौरे पर पहुंचे। झांसी के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मन्नू कमिश्नर का पैर छूने के लिए झुक गए।

यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। झांसी-ललितपुर बाईपास पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निरीक्षण मंडलायुक्त पहुंचे। उनकी अगुवानी के लिए गए सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने की। इस वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री मन्नू झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे के पैर छूने के लिए झुक गए। मंत्री को झुकता देख कमिश्नर ने तत्काल रोका और दोनों हाथ जोड़ लिए। इसके बाद मंत्री ने जो माला अपने हाथ में कमिश्नर को पहनाने के लिए ले रखी थी, वह कमिश्नर ने मंत्री से लेकर उन्हें पहना दी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद अफसर और नेतागण मुस्कुराने लगाते हैं। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गुरुवार को झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे एनएच-44 पर केलगुवां चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण को गए थे। 12 बजे के करीब करीब के आने की खबर पाते ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ पहुंचे। इसी बीच मंत्री ने विधायक रामरतन का स्वागत किया। इसके बाद वहां मौजूद मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीएम ललितपुर सत्यप्रकाश, एसपी मोहम्मद मुश्ताक से मिले। राज्यमंत्री बेहद खुश थे। वह हाथों में फूल-माला लेकर मंडलायुक्त के पास पहुंचे और उन्हें पहनाने लगे।
वीडियो पर गौर करें तो मंडलायुक्त अपने गले से माला निकाली और मंत्री को पहना दी। इसी बीच मंत्री अपना हाथ मंडलायुक्त के पैर छूने को बढ़ाने लगे। हालांकि कमिश्नर ने दोनों हाथ जोड़ लिए। मंत्री व कमिश्नर के बीच का यह पल देखकर वहां मौजूद अफसर विधायक मुस्कुराने लगे। इस बीच मंत्री ने इस पल को हंसी में निकाल दिया। वहीं किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



