कॉरिडोर के नाम पर वृंदावन का विनाश करेगी यूपी सरकार, मथुरा में सीएम योगी पर अजय राय ने साधा निशाना

मथुरा, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

मथुरा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों में किसी दल से मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत हुई है।

ajay rai
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

UP Congress: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, वृंदावन में बांके बिहारी कॉरिडोर के नाम पर विनाश किया जा रहा है। लोगों को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। गुरुवार को मथुरा पहुंचे अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कॉरिडोर के नाम पर सरकार वृंदावन में तहस-नहस करेगी, जैसा कि काशी में किया। सरकार को लोगों को उजाड़ना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के लिए जो रजिस्ट्री हुई हैं, उसके लिए पैसा बांके बिहारी के खजाने से दिया गया है। यह गलत है।

अजय राय जेन-जी के मुद्दे पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे में पार्टी जेन जी का ध्यान रखेगी और जो युवा प्रोटेंशियल होंगे, उन्हें टिकट दी जाएगी। राय ने बताया कि जेन जी के लिए कांग्रेस ही लड़ रही है। दिल्ली में हुए जेन जी के आंदोलन में पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। पैलेट गन का शिकार हुए युवा की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही थी। राहुल गांधी इसके लिए धरने पर बैठे और तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। अजय राय ने कहा कि जहां भी अत्याचार हो रहा है, कांग्रेस वहां खड़ी होती है और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री कैसे चल रही थी, सब जानते हैं। वहां से पैसा वसूला जा रहा था। इस फैक्ट्री में धमाका होने से 13 लोगों की मौत हो गई। इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

चुनाव में गठबंधन केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा

एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों में किसी दल से मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत हुई है। वह सड़क पर उतरकर अन्याय के खिलाफ लड़ रही है। लोग भी समझ रहे हैं कि कांग्रेस ही सही पार्टी है। पार्टी अपने दम पर लड़ रही है। चुनाव कैसे लड़ने हैं, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

नहीं हुई यमुना साफ

अजय राय ने कहा कि यमुना की सफाई के लंबे चौड़े वादे भाजपा करती आरही है लेकिन यमुना आज तक साफ नहीं हुई है। यमुना में गंदगी लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, दिल्ली में भाजपा की सरकार है, हरियाणा में भाजपा की सरकार है, केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर यमुना मैली क्यों है? यमुना साफ क्यों नहीं हो सकी? उन्होंने कहा कि क्या यही विकास है कि जरा सी बारिश में मथुरा डूब जाता है। हर ओर जल भराव हो जाता है। इस समस्या का समाधान आज तक क्यों नहीं हो पाया।

फेल है सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सरकार फेल हैं। अपराध बढ़ रहे हैं। आये दिन हत्या हो रही हैं। सरकार अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पा रही। जीडीपी को लेकर झूठ बोला जा रहा है। प्रधानमंत्री कुछ और कह रहे हैं और उनके सचिव कुछ और कह रहे हैं। वार्ता के दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर मौजूद रहे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकॉरिडोर के नाम पर वृंदावन का विनाश करेगी यूपी सरकार, अजय राय का सीएम पर हमला