शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, पूरे परिवार के लिए शुरू हो गई यह सुविधा, शासनादेश जारी

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के 1.37 लाख शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सौगात दी है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। नियमित और सेल्फ-फाइनेंस दोनों श्रेणी के शिक्षकों और उनके परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, पूरे परिवार के लिए शुरू हो गई यह सुविधा, शासनादेश जारी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने वाले शिक्षकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों और स्ववित्तपोषित (सेल्फ-फाइनेंस) महाविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.37 लाख शिक्षकों को अब 'कैशलेस उपचार' की सुविधा मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य एक साल में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

नियमित और सेल्फ-फाइनेंस शिक्षकों को समान लाभ

विशेष सचिव (उच्च शिक्षा) गिरिजेश त्यागी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस योजना का दायरा काफी विस्तृत रखा गया है। इसमें राज्य विश्वविद्यालयों और एडेड डिग्री कॉलेजों के नियमित शिक्षकों के साथ-साथ उन शिक्षकों को भी शामिल किया गया है जो स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के तहत कार्यरत हैं। इसके अलावा, प्रदेश के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को भी इस योजना के दायरे में लाया गया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में गैर-नियमित शिक्षकों को भी राजकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है।

Voice of UP

सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद, अब पात्र शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य एक वर्ष में ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी। लंबे समय से शिक्षक संगठन इस मांग को लेकर प्रयासरत थे कि उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाए। सरकार के इस निर्णय से शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें कर्ज या जमापूंजी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

शिक्षक संगठनों ने जताया आभार

सरकार के इस फैसले का व्यापक स्वागत हो रहा है। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ-फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों को शामिल करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उच्च शिक्षा विभाग इस योजना के क्रियान्वयन के लिए डेटाबेस तैयार करने और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पर मंथन कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द शिक्षकों को अस्पतालों में यह सुविधा मिलने लगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।