Hindi NewsUP NewsUP Gorakhpur Vehicle no entry in temple and tourist places check Route Diversion
गोरखपुर में नए साल पर मंदिर-पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों की नो एंट्री, देखें कहां बदला रूट

गोरखपुर में नए साल पर मंदिर-पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों की नो एंट्री, देखें कहां बदला रूट

संक्षेप:

नए वर्ष पर गोरखनाथ मंदिर, नौकायन स्थल, चिड़ियाघर समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात बदला रहेगा। एसपी यातायात ने बताया कि एक जनवरी को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक शहर में विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

Jan 01, 2026 08:11 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

नए वर्ष पर गोरखनाथ मंदिर, नौकायन स्थल, चिड़ियाघर समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात बदला रहेगा। एसपी यातायात ने बताया कि एक जनवरी को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक शहर में विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर और नौकायन क्षेत्र की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर की ओर केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहन ही जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नौकायन जा रहें हैं तो ध्यान दें

पैडलेगंज से ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य कामर्शियल वाहन देवरिया बाइपास, तारामंडल होते हुए जाएंगे। वहीं देवरिया, खोराबार बाइपास, चिड़ियाघर, हनुमान मंदिर, नौकायन पावर हाउस तिराहा से आने वाले वाहन तारामंडल, देवरिया बाइपास से जाएंगे।

चिड़ियाघर, नया सवेरा-दो के लिए यह इंतजाम

चिड़ियाघर और नया सवेरा फेज दो जाने वाले वाहनों को सहारा स्टेट चौकी के पास और चिड़ियाघर मार्ग सर्विस लेन पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:कड़ाके की ठंड के बीच नए साल की पहली सुबह, पश्चिम में बारिश, पूरब में कोहरा

बुढ़िया माता मंदिर के लिए ऐसी रहेगी आवागमन की व्यवस्था

बिहार व कुशीनगर से आने वाले वाहन जगदीशपुर कोनी से रामनगर कड़जहां, देवरिया बाइपास, कूड़ाघाट, एम्स होते हुए नंदानगर एयरपोर्ट बस स्टैंड पर पहुंचेंगे। बसें भी इसी मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

मोहद्दीपुर मार्ग पर होगी यह व्यवस्था

- मोहद्दीपुर और पैडलेगंज चौराहे पर भीड़ बढ़ने पर वाहनों को कुड़ाघाट से रानीडीहा, सिक्टौर, चिड़ियाघर होते हुए आगे भेजा जाएगा।

- देवरिया मार्ग से आने वाले रोडवेज व अन्य भारी वाहन देवरिया बाइपास मार्ग से सिक्टौर, चिड़ियाघर होते हुए जाएंगे। वहीं, मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें पैडलेगंज से देवरिया बाइपास होते हुए जाएंगी।

- कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर की ओर आने वाले छोटे वाहन आरकेबीके के बगल से रिंग रोड होते हुए जाएंगे।

- ओरियन माल जाने वाले लोगों के वाहन सड़क पर नहीं खड़े होंगे। माल के बेसमेंट में सभी वाहनों की पार्किंग होगी।

सिटी माॅल, रेल म्यूजियम के लिए यातायात व्यवस्था

सिटी मॉल के सामने भीड़ बढ़ने पर ऑटो और ई-रिक्शा को अलग-अलग मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं पार्किंग की व्यवस्था माल के बेसमेंट के साथ अर्बन हाट और जालान की खाली जमीन में की गई है। चटोरी गली में जाने वाले वाहनों की पार्किंग जीडीए टावर के बेसमेंट में और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की गली में होगी। रेल म्यूजियम जाने वाले लोगों के वाहनों के लिए जगदंबा शक्तिपीठ के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

गोरखनाथ मंदिर जाने वाले वाहन होंगे डायवर्ट

- यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाली कामर्शियल लोडर वाहन एवं रोडवेज की बसें, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, असुरन, खजांची चौराहा होते हुए जाएंगी।

- ऑटो और ई-रिक्शा धर्मशाला तिराहा से होते हुए गोयल गली, जेपी हास्पिटल से आवश्यकतानुसार दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, अधियारी बाग, रसूलपुर, कौड़यहवा होते हुए जाएंगे।

- बरगदवा से गोरखनाथ मंदिर आने वाले कामर्शियल लोडर वाहन एवं रोडवेज की बसें व अन्य भारी वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे की तरफ भेजे जाएंगे, जो नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कालेज से खजांची चौराहा, असुरन चौराहा होते हुए जाएंगे।

- गोरखनाथ मंदिर गेट से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा थाने के पीछे से हुमायुपुर चौराहा, तरंग ओवर ब्रिज, गंगेज चौराहा होते हुए जाएंगे।

इन जगहों पर होगी पार्किंग व्यवस्था

- गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए, खजांची, स्पोर्ट्स कॉलेज एव शाहपुर की तरफ से आने वाले दो पहिया व चार पहिया के लिए नथमलपुर बागीचा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

- धर्मशाला की तरफ से जाने वाले वाहनों को आरपीएफ ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।

- बरगदवा आने वाले वाहन मेवालाल गुरुकुल विद्यालय में खड़े होंगे।

- धर्मशाला की तरफ जाने वाले पर्यटकों की बसें भगवती महाविद्यालय में खड़ी होंगी।

- पैडलेगंज की तरफ से जाने वाले दो और चार पहिया वाहनों के लिए बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने चारो तरफ और चंपा देवी पार्क में पार्किंग की व्यवस्था है। वहीं सर्किट हाउस के बगल में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

- देवरिया बाइपास की तरफ से आने वाले दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग ताल बाजार के पिछले गेट पर होगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |