Petrol Crisis: पेट्रोल संकट के बीच बाइक टैक्सी और मालवाहक दे रहे रोजगार, ऐसे हो रही कमाई

वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गोरखपुर में बाइक टैक्सी और माल वाहक गाड़ियों ने कई लोगों को रोजगार दिया है। तीन प्रमुख निजी कंपनियों का एप डाउनलोड कर युवा ही नहीं कई जरूरतमंद भी बाइक टैक्सी और माल वाहक के तौर पर पंजीकरण करा रहे हैं।

Petrol Crisis: पेट्रोल संकट के बीच बाइक टैक्सी और मालवाहक दे रहे रोजगार, ऐसे हो रही कमाई

Petrol Crisis: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गोरखपुर शहर में बाइक टैक्सी और माल वाहक गाड़ियों ने कई लोगों को रोजगार दिया है। तीन प्रमुख निजी कंपनियों का एप डाउनलोड कर युवा ही नहीं कई जरूरतमंद भी बाइक टैक्सी और माल वाहक के तौर पर पंजीकरण करा रहे हैं। वर्तमान में 5000 से अधिक युवा कंपनियों का एप लोड कर कमाई कर रहे हैं। ये लोग पार्ट टाइम में प्रतिदिन 500 से 800 रुपये की कमाई कर ले रहे हैं।

पंप पर लंबी लाइन और तेल महंगा होने से लोग संयमित हो रहे हैं। वहीं तमाम लोग लंबी लाइन में लगने से भी बच रहे हैं। बाइक से लंबी दूरी तय कर ड्यूटी जाने वाले हों या फिर कॉलेज में पढ़ाई करने वाले, इनके लिए बाइक टैक्सी रोजगार का जरिया बन गया है। पादरी बाजार के रहने वाले भोला प्रजापति राजगीर मिस्त्री हैं। उन्हें रोज सहजनवा काम पर जाना होता है। 22 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें 70 रुपये का पेट्रोल खर्च करना पड़ता है। बताते हैं कि बाइक टैक्सी वाली कंपनी का ऐप डाउनलोड किया है।

सुबह काम पर जाने से 10 मिनट पहले पंच करते ही राइड मिलने लगती है। नौसढ़ से लेकर सहजनवा की राइड मिल जाती है। पेट्रोल का खर्च भी निकल जाता है। ऐसे ही बशारतपुर के रहने वाले राजीव श्रीवास्तव के पास माल ढुलाई वाला ई-रिक्शा है। बताते हैं कि पहले ऑर्डर के लिए इंतजार करना पड़ता था। साथ ही चुनिंदा दुकानदारों पर निर्भरता थी। एप से सुविधा यह हो गई कि दोनों तरफ से ऑर्डर मिल जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी इसे पार्ट टाइम जाब के रूप में ले रहे हैं।

व्यापारियों को पसंद आ रही सेवा

विजय चौक स्थित कारोबारी आनंद रूंगटा बताते हैं कि धर्मशाला से एक पंप मंगाना था। 50 रुपये खर्च कर 10 मिनट के अंदर ऑर्डर मिल गया। मोहद्दीपुर में मार्बल के दुकानदार संजीव का कहना है कि रूटीन के काम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर काम करने वालों को दिया है। लेकिन कम मात्रा में टाइल्स या मार्बल पहुंचाने के लिए एप बेहद कारगर है।

पेट्रोल की किल्लत के बीच बढ़ाया भाड़ा

गोलघर के कारोबारी अरण्य सिंह बताते हैं कि बलदेव प्लाजा से नंदानगर गोदाम तक करीब 6 किलोमीटर दूरी बाइक टैक्सी से जाने पर पहले 57 रुपये लगते थे। अब 74 रुपये लग रहे हैं। बाइक टैक्सी की सेवा देने वाले बिछिया के संतोष कुमार बताते हैं कि कंपनियां एडवांस राइड चार्ज ले लेती हैं। माल भाड़ा में पोस्ट पेड की सुविधा भी है।

रेती रोड पर पंखा खरीदने पहुंची महिला को वापस गोरखनाथ जाना था। तभी हेलमेट लगाए बाइक से एक लड़का आया। दुकानदार ने पूछा ये परिवार का सदस्य है। महिला ने बताया कि बेटे ने एप से बाइक टैक्सी बुक कर दी। 60 रुपये पेमेंट भी कर दिया। चंद मिनट में घर पहुंच जाएंगे। चौरीचौरा के प्रवीण जायसवाल ने विजय चौक से कूलर खरीदा। इसे घर तक ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन या ई-रिक्शा वाले 700 से 800 रुपये की डिमांड करने लगे। इसी बीच दुकानदार ने एक ऐप से राइड बुक कर बताया कि कूलर 500 रुपये में घर पहुंच जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपेट्रोल संकट के बीच बाइक टैक्सी और मालवाहक दे रहे रोजगार, ऐसे हो रही कमाई