7 जिलों में वांटेड पशु तस्कर यूपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, छात्र की हत्या में भी था शामिल
यूपी के गोरखपुर में पिपराइच में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक की हत्या में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश झीनक निषाद को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सात जिले की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी तलाश रही थी।

यूपी के गोरखपुर में पिपराइच में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक की हत्या में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश झीनक निषाद को चिलुआताल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सात जिले की पुलिस के अलावा एसटीएफ भी तलाश रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार की देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि वह हेरोइन की तस्करी के लिए निकला था और पुलिस ने पकड़ लिया।
जंगल धूषण के हसनपुर का मूल निवासी झीनक निषाद पिपराइच थाना क्षेत्र में 15/16 सितंबर की रात हुए चर्चित दीपक हत्याकांड में वांछित चल रहा था। आरोपी पशु तस्करों को रास्ता दिखाने और पुलिस गतिविधियों की जानकारी देने का काम करता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, चिलुआताल थाना अंतर्गत मजनू चौकी क्षेत्र के मोहरीपुर-सिंहोरवा रोड स्थित अंडरपास के पास मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रांसपोर्ट नगर से बंधे के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी गई 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि झीनक निषाद पशु तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा है, लेकिन इस समय गोरखपुर मंडल की पुलिस पशु तस्करों पर नकेल कस रही है तो वह हेराइन की तस्करी करने लगा था। एसटीएफ ने चार पशु तस्करों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें झीनक निषाद का नाम भी सामने आया था।
कैंपियरगंज के सीओ, अनुराग सिंह ने कहा कि शातिर पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से हेरोइन भी बरामद किया गया है। पता चला है कि इस समय वह हेरोइन की तस्करी भी करने लगा था। हेरोइन की सप्लाई कहां करता था, इसकी भी जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

