साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, बिहार से मिला कनेक्शन

वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने तीन हिरासत में लिए हैं। आरोपी साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए क्यूआर कोड तैयार करते थे। गिरोह के तार बिहार से जुड़े हैं और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Cyber Fraud

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर में कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग साइबर ठगों द्वारा विभिन्न राज्यों में की गई धोखाधड़ी से हासिल रकम को अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग खातों में मंगाकर उसे निकालने और आगे पहुंचाने का काम करते थे। इसके लिए यहां पर क्यूआर कोड बनाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में साइबर ठगी से जुड़े कई मामलों की जांच के दौरान कुछ बैंक खातों और डिजिटल भुगतान माध्यमों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। तकनीकी जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गोरखपुर में बैठे कुछ लोग साइबर अपराधियों के लिए रकम के ट्रांजेक्शन का काम कर रहे हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक खातों के लिए क्यूआर कोड तैयार करते थे और साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। ठगी का शिकार हुए लोगों से इन्हीं क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कराया जाता था। रकम आने के बाद उसे कई खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता था, जिससे जांच पैसों के वास्तविक स्रोत और अंतिम गंतव्य तक पहुंचना कठिन हो जाता था। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त का कहना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

डिजिटल अरेस्ट की भी आशंका, जांच तेज

पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि इन लोगों ने डिजिटल अरेस्ट जैसी वारदात भी की है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि बिहार के सरगना के पकड़े जाने के बाद असल सच्चाई सामने आएगी। इस पर भी काम किया जा रहा है।

वैज्ञानिक का मोबाइल हैक कर रुपये मांगे

गोरखपुर में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह साइबर हमले का शिकार हो गए हैं। उनके मोबाइल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। मैसेज भेजकर उनके परिचितों से रुपये की मांग की। दो सहकर्मियों ने भुगतान कर भी दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की है।

डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह फील्ड जॉब पर विंध्यांचल क्षेत्र के एक ग्रामीण क्षेत्र में सर्व कर रहे थे। यह दूरस्थ क्षेत्र है, ऐसे में नेटवर्क सही से नहीं मिल रहा था। इस दौरान उनके मोबाइल में दर्ज नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए। जिसमें रुपये की मांग की गई। आरएमआरसी के ही दो कर्मचारियों ने ऑनलाइन रुपये का भुगतान भी कर दिया।

डॉ राजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की साइबर क्राइम टीम से शिकायत की गई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि मंगलवार को एक कोरियर कंपनी के नाम से कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने एक मोबाइल नंबर दिया था। उस मोबाइल नंबर के आगे स्टार और पीछे हैस लिखा था। संबंधित नंबर पर कॉल करने के बाद ही मोबाइल हैक हुआ है। उन्होंने इसका विवरण भी पुलिस से शेयर किया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसाइबर फ्रॉड के रुपये ठिकाने लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, बिहार से मिला कनेक्शन