बारिश-तूफान की सटीक सूचना देंगे नए एंटिना, यूपी में तैयार हो रहे आधुनिक उपकरण

कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

बारिश-तूफान की सटीक सूचना देने के लिए यूपी में नए एंटिना बनाए जा रहे हैं। यूपी में तैयार हो रहे आधुनिक उपकरण से बारिश और मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। गोरखपुर में एमएमएमयूटी इस पर काम कर रहा है।

UP Weather
यूपी में मौसम की सटीक जानकारी देने वाले उपकरण तैयार किए जा रहे

मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने में अब आधुनिक एंटीना तकनीक की भूमिका और बढ़ने वाली है। मौसम रडार और रेडियोसोंडे में इस्तेमाल होने वाले नए एंटिना वायुमंडल की स्थिति को समझने में मदद करेंगे। विशेषज्ञों से प्रशिक्षण मिलने के बाद यूपी के गोरखपुर स्थित एमएमएमयूटी का इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग मौसम निगरानी के लिए नए एंटीना डिजाइन विकसित करने की तैयारी में है। इससे बारिश और तूफान की सटीक निगरानी भविष्य में हो सकेगी।

इस योजना पर एमएमएमयूटी ने काम करना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग के छात्रों को विशेषज्ञों ने मौसम की निगरानी में सेंसर और रडार के साथ बेहतर एंटीना तकनीक के बारे में बताया था। इसका इस्तेमाल देश के कई हिस्सों में हो भी रहा है। नई तकनीक में माइक्रोवेव के जरिए तापमान, नमी और हवा की गति की निगरानी की जा रही है। इसमें सबसे अहम भूमिका नए एंटिना की है।

इसी एंटिना के निर्माण पर अब एमएमएमयूटी में काम चल रहा है। इसके लिए छात्रों को हाल में विभिन्न ट्रांससीवर किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस किट के जरिए छात्र मौसम निगरानी से जुड़ी तकनीक पर व्यावहारिक प्रयोग शुरू कर चुके हैं।

विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्वांचल में हर तीन से चार माह में मौसम परिवर्तित होता है। कभी बारिश, कभी ठंड तो कभी ज्यादा गर्मी। ऐसी स्थिति में मौसम की सटीक जानकारी जरूरी है। इससे समय रहते लोगों को आगाह किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि एमएमएमयूटी का नई तकनीक पर जोर है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग मौसम की निगरानी को लेकर काम कर रहा है। नए एंटिना से मौसम की सटीक जानकारी हो सकेगी।

क्या है रेडियोसोंडे

रेडियोसोंडे बैटरी से चलने वाला एक छोटा उपकरण है। इसे हीलियम या हाइड्रोजन से भरे मौसम गुब्बारे के जरिए वायुमंडल में ऊपर भेजा जाता है। यह हवा में ऊपर जाते हुए तापमान, वायु दाब, नमी और हवा की गति को मापता है और रेडियो तरंगों द्वारा सारी सूचना जमीन पर मौजूद रिसीवर को भेजता है।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में आज बारिश हो सकती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबारिश-तूफान की सटीक सूचना देंगे नए एंटिना, यूपी में तैयार हो रहे आधुनिक उपकरण