शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज
share

गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक जोड़े ने कूदकर जान दे दी। दोनों नाबालिग थे। उनका परिवार शादी के लिए नहीं माना तो दोनों ने जान दे दी।

शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान

यूपी के महाराजगंज में गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आने से एक किशोर व किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। दो नाबालिग की मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की पहचान हो चुकी है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर व किशोरी की पहचान हो चुकी है। किशोर एक इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का छात्र बताया जा रहा है। लड़की के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। दोनों के घर के बीच पांच-छह किमी का फासला बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नौतनवा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची, दोनों अचानक ट्रेन के सामने आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Voice of UP

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिगों के परिवार उनकी शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थे जिसके बाद दोनों ने नाराजगी में आत्महत्या कर ली। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। रोना-बिलखना शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लिंक सीओ नौतनवा, अनिरूद्ध कुमार ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक किशोर व एक किशोरी की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान व जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।