MBBS छात्र हिट एंड रन के बाद एक्शन, गलत ड्राइविंग करने वाले चालकों का लाइसेंस होगा रद्द

Mar 08, 2026 10:39 am ISTSrishti Kunj निज संवाददाता, गोरखपुर
share

मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) में सड़क हादसों के दोषियों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान होने के बावजूद अब तक गोरखपुर जिले में किसी का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त नहीं किया गया था। हालांकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अब तक 23 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

MBBS छात्र हिट एंड रन के बाद एक्शन, गलत ड्राइविंग करने वाले चालकों का लाइसेंस होगा रद्द

मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) में सड़क हादसों के दोषियों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान होने के बावजूद अब तक गोरखपुर जिले में किसी का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त नहीं किया गया था। हालांकि इस वर्ष अलग-अलग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अब तक 23 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। यूपी के गोरखपुर में एमबीबीएस छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अब परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है और गंभीर हादसों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

आरटीओ प्रवर्तन संजय झा ने बताया कि हाल ही में हुई दुर्घटना के मामले में आरोपी गोल्डेन साहनी सहित अन्य ऐसे मामलों की समीक्षा की जा रही है, जिनमें गंभीर सड़क हादसे हुए हैं। इन मामलों में दोषी पाए जाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। होली के दिन जिले के छह थानों से जुड़े आठ सड़क हादसों के मामलों में भी आरटीओ विभाग ने पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आरटीओ प्रवर्तन, संजय झा ने कहा कि अब तक अधिकांश मामलों में लाइसेंस को केवल निलंबित कर छोड़ दिया जाता था। लेकिन अब बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी।

शहर की सभी सड़कों पर लगेगा रफ्तार मापक यंत्र

शहर में गाड़ियों की रफ्तार को काबू में रखने के लिए पुलिस अब सभी सड़कों पर रफ्तार मापक यंत्र (स्पीडोमीटर) लगाने की तैयारी में जुट गई है। इस चक्रव्यूह में तेज रफ्तार वाहन चालकों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए न सिर्फ चेकिंग का तरीका बदलेगा, बल्कि शान के अन्य हिस्सों में भी रफ्तार नापने के लिए स्पीडोमीटर लगाए जाएंगे। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की तरफ से इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। अभी तक केवल मोहदीपुर से पैडलेगंज और नौकायन रोड पर ही वे यंत्र लगाए गए हैं। इन सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलने पर उनका ऑटोमेटिक चालान किया जाता है। दरअसल, होली के दिन नशे और रफ्तार की वजह से अलग-अलग इलाकों में 12 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इनमें सबसे दुखद मोहदीपुर चारफाटक ओवरब्रिज पर हुई घटना थी।

नशे में धुत तेज रफ्तार फॉच्यूनर चालक ने एमबीबीएस के छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा को रौंदकर जान ले ली थी। यही वजह है कि बड़े महानगरों में रफ्तार पर काबू के लिए जिस तरह से पुलिस जगह-जगह वैरिकेडिंग कर चेकिंग करती है, उसी तरह से अब यहां भी चेकिंग कराने की तैयारी है। इस घटना के बाद मोहद्दीपुर-चारफाटक रोड, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, पादरीवाजार- पिपराइच रोड सहित लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर स्पीडोमीटर लगाने को सर्वे किया जा रहा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सर्वे के बाद इन जगहों पर स्पीड मापक यंत्र लगाए जाएंगे।

100 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगा रोकेंगे रफ्तार

गाड़ियों की स्पीड पर रफ्तार के लिए चौराहों के साथ ही ओवरब्रिज के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की तैयारी है। ट्रैफिक विभाग ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है। सीओ ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चौराहे और ओवरब्रिज के दोनों छोर पर स्पीड ब्रेकर न होने से गाड़ियों की रफ्तार यहां कम नहीं हो रही है। बेकर लगने से स्पीड में कमी आएगी और लोग संभल कर चलेंगे। शहर के 14 चौराहे पर आईटीएमएस लगा है हालांकि चौराहों पर निर्माण की वजह से अभी आठ पर ही ठीक से यह काम कर रहा है। निर्माण पूरा होने पर सभी जगह के कैमरे आदि दुरुस्त कराने की तैयारी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।