यूट्यूबर संग पत्नी की वीडियो से नाराज था पति; घर में साथ देख युवक की गर्दन काटी, पत्नी पर भी हमला
यूपी के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने शक में अपनी पत्नी और एक यूट्यूबर पर हमला बोल दिया। शख्स ने यूट्यूबर की गर्दन काट दी तो पत्नी पर भी डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। यूट्यूबर और अपनी पत्नी की एक वीडियो के बाद से पति नाराज था।

यूपी के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने शक में अपनी पत्नी और एक यूट्यूबर पर हमला बोल दिया। शख्स ने यूट्यूबर की गर्दन काट दी तो पत्नी पर भी डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। यूट्यूबर और अपनी पत्नी की एक वीडियो के बाद से पति नाराज था। बताया जा रहा है कि झंगहा क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम पत्नी और उसके परिचित युवक पर पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला के सिर में चोट आई है। दोनों एम्स में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पति तमिलनाडु में रहकर काम करता है और करीब 15 दिन पहले घर लौटा था। रविवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने राजधानी क्षेत्र निवासी अपने परिचित युवक को घर बुला लिया। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे पति अचानक घर लौट आया। कमरे में पत्नी को युवक के साथ देखकर वह गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने घर में रखे धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। इसके बाद डंडे से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। दोनों घायल होकर कमरे में गिर पड़े और चारों ओर खून फैल गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने दोनों को एम्स में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, दोनों घायलों का अभी इलाज जारी है।
यूट्यूबर है युवक
मामले में मिली जानकारी के अनुसार युवक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय रहता है। कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी और युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। इसी के बाद से पति नाराज था। अचानक उसी यूट्यूबर को घर में देखकर उसका गुस्सा और बढ़ गया और शक में उसने दोनों पर हमला कर दिया।
दस साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जो घटना के समय अपने मामा के घर गए हुए थे। वहीं, यूट्यूबर से जुड़ी अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

