LPG Crisis: गैस सिलेंडर घर पहुंचा नहीं, कागज में 20 से 25 बार हो गई डिलिवरी
यूपी के गोरखपुर में सूरजकुंड निवासी रविकांत के पास दो कनेक्शन हैं। दूसरा पिता के नाम से। सामान्य दिनों में हॉकर डिमांड पर सिलेंडर पहुंचा देता था, लेकिन बदले हालात में रविकांत एजेंसी पर पहुंचे तो संचालक का जवाब सुनकर चौंक पड़े।

यूपी के गोरखपुर में सूरजकुंड निवासी रविकांत के पास दो कनेक्शन हैं। दूसरा पिता के नाम से। सामान्य दिनों में हॉकर डिमांड पर सिलेंडर पहुंचा देता था, लेकिन बदले हालात में रविकांत एजेंसी पर पहुंचे तो संचालक का जवाब सुनकर चौंक पड़े। बताया गया कि पिछले एक साल में 23 सिलेंडर की डिलीवरी हो चुकी है। इसके बाद एप और टोल फ्री नंबर से बुकिंग करने के प्रयास में जवाब मिला कि सिलेंडर डिलीवरी की अधिकतम सीमा पूरी हो चुकी है।
मायाबाजार निवासी पूर्णिमा के कनेक्शन पर लिमिट से अधिक सिलेंडर की डिलीवरी हो चुकी है। पूर्णिमा बताती हैं कि तीन से चार बार बुकिंग के बाद 59 रुपये सब्सिडी मिली थी। लेकिन इसके बाद भी सब्सिडी मिली। लगा की तकनीकी दिक्कत है। अब पता चल रहा है कि हाकर खुद बुक करा कर दूसरे को डिलीवरी कर देता था। जिसकी सब्सिडी मेरे खाते में आती थी।
एलपीजी सिलेंडर की दिक्कतों के बीच रविकांत और पूर्णिमा जैसे दर्जनों लोग गैस एजेंसियों पर भटकते हुए दिख रहे हैं। बिछिया निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही थी। एजेंसी पर चेक कराया तो पता चला 15 सिलेंडर नंबर पर डिलीवर हो चुके हैं।
बिना बुकिंग सब्सिडी मिलने पर करनी चाहिए थी शिकायत
पेट्रोलिम कंपनी के अधिकारियों तक भी बिना बुकिंग डिलीवरी की शिकायतें पहुंची हैं। लेकिन वे इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों के खाते में बिना सिलेंडर बुकिंग के ही 59 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी, उन्हें तभी शिकायत करनी चाहिए थी।
दाम बढ़ने से पहले कराई थी बुकिंग, नहीं पहुंचा सिलेंडर
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 7 मार्च से 60 रुपये बढ़ाया गया। जिन उपभोक्ताओं ने इसके पहले बुकिंग कराई थी. उनको अब तक सिलेंडर नहीं मिला है लेकिन डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। ऐसे उपभोक्ता मोबाइल लेकर एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई दिनों से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे अरविंद द्विवेदी, ऋतिक निषाद और सीमा ने बताया कि सात मार्च से पहले बुकिंग कराई थी।
सिलेंडर नहीं पहुंचा लेकिन 915 रुपये का डिलीवरी का मैसेज आ गया। एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को बुकिंग कराई थी, ऑन लाइन पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। इस सबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि बिना सिलेंडर मिले डिलीवरी का मैसेज आने वाले उपभोक्ताओं को जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

