गोरखपुर में जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

गोरखपुर में जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

संक्षेप:

यूपी के गोरखपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात उसपर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़सरी में शुक्रवार की देर रात एक जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Oct 16, 2025 09:47 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, गोरखपुर
share

यूपी के गोरखपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात उसपर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़सरी में शुक्रवार की देर रात एक जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब रात दो बजे की बताई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के अनुसार, युवक दुकान बंद कर घर आया था। रात में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे तो खून से लथपथ शव देखकर दहशत फैल गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर बांसगांव थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी कौड़ीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
मां गई टहलने अचानक 7वीं मंजिल की बालकनी से गिरी पांच साल की बच्ची, मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश की संभावना पर जांच कर रही है। फिलहाल आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी बात की है जिससे हत्या के कारणों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य जानकारी मिलेगी। साथ ही सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। पुलिस का हना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |