बहन के साथ नौकायन पर घूमतीं मिलीं गैंगरेप पीड़िता, लापता होने के बाद मचा था हड़कंप

Mar 14, 2026 12:00 pm ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share

यूपी के गोरखपुर शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपने बहन संग रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पर घूमते मिल गईं। पीड़िता की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुराने आरोपियों पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था।

बहन के साथ नौकायन पर घूमतीं मिलीं गैंगरेप पीड़िता, लापता होने के बाद मचा था हड़कंप

यूपी के गोरखपुर शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपने बहन संग रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पर घूमते मिल गईं। पीड़िता इसी इलाके में रहती है। पुलिस ने नौकायन से बरामद कर लिया है। पीड़िता की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुराने आरोपियों पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि मां से कहासुनी के बाद दोनों बहनें घर से निकल गईं थीं। जबकि मां का आरोप है कि दर्ज केस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

बात न मानने पर बेटियों का अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने बहनों के बरामद होने के बाद जांच शुरू कर दी है। बहनों में से एक के लापता होने पर खुला था हुक्का बार कांड। बता दें कि रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली मां के मुताबिक कुछ समय से तीन-चार लड़कियां उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी माह मुकदमे में सुनवाई होनी है।

आशंका है कि पीड़ित गवाही न करे इसलिए योजनाबद्ध तरीके से आरोपितों ने सहयोगी लड़कियों को पड़ोस में कमरे पर रखवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही होटल व हुक्का बार संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। समझौते के दबाव में अपहरण का आरोप लगा मां ने केस किया था। दरअसल, बहनों में से एक के लापता होने के बाद ही हुक्का बार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला समाने आया था। तब पुलिस ने शाहपुर इलाके के हुक्का सहित कई होटलों पर कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को जेल भेजा था।

पुलिस ने जब जांच तेज की तो पता चला कि दोनों बहनें रामगढ़ताल के किनारे घूमते हुए मिलीं। पुलिस ने उन्हें बरामद कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी, अभिनव त्यागी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तारामंडल इलाके में घर से निकली दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। अभी तक की पूछताछ में पता चला कि दोनों अपनी मां की डांट के बाद घर से चली गई थी और एक कमरा लेकर रह रहीं थीं। दोनों को नौकायान के पास से बरामद किया गया है। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।