Hindi NewsUP NewsUP Gorakhpur Girl went to meet Boyfriend lost her way found by police Handed over to family
आधी रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती रास्ता भटकी, पुलिस को मिली तो फिर हुआ ये

आधी रात प्रेमी से मिलने पहुंची युवती रास्ता भटकी, पुलिस को मिली तो फिर हुआ ये

संक्षेप:

यूपी के गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में गुरुवार की देर रात एक युवती प्रेमी से मिलने घर से निकल पड़ी, लेकिन रास्ता भटकने पर वह पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवती के परिजनों को बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

Dec 13, 2025 09:39 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में गुरुवार की देर रात एक युवती प्रेमी से मिलने घर से निकल पड़ी, लेकिन रास्ता भटकने पर वह पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ कर युवती के परिजनों को बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक युवती पादरी बाजार में प्रेमी को तलाशते घूम रही थी। काफी देर तक प्रेमी नहीं मिलने पर वह सीधे पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गई। शुरू-शुरू में युवती ने पुलिस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया और बताया कि वह संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी में रहती है और रास्ता भटक गई है। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो युवती ने सच बता दिया।

ये भी पढ़ें:बेटी के सामने मरदसा शिक्षक को दौड़ाकर गोलियों से भून डाला, UP में सनसनीखेज मर्डर

युवती ने बताया कि वह देवरिया जिले की रहने वाली है और बेतियाहाता में किराए पर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी जान-पहचान संगम चौराहा इलाके के एक युवक से काफी दिनों से थी। गुरुवार की रात फोन पर बातचीत के बाद वह मानस विहार कॉलोनी में प्रेमी से मिलने पहुंची। युवती के अनुसार प्रेमी का कमरा खोजते-खोजते वह रास्ता भटक गई। युवक को फोन करने पर संपर्क भी नहीं हो पाया। देर रात अकेले होने और रास्ता न मिलने पर वह मदद को पुलिस चौकी पहुंच गई।

पुलिस ने युवती से पूछताछ की और जब यह लग गया कि वह अब सच बोल रही है तो उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पादरी बाजार चौकी पहुंचने पर पुलिस ने युवती को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया। हालांकि यह मामला काफी चर्चा में है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |