गीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा

प्रशान्त मिश्रा, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गीता प्रेस द्वारा गीता का नया स्वरूप प्रकाशित किया जाएगा। गीता में अब रोमन में श्लोक और चित्रों को प्रकाशित किया जाएगा। इससे जेन-जी और अल्फा कर्मयोग सीखेंगे। इसके द्वारा दुनिया का हर वर्ग गीता को आसानी से पढ़ सकेगा।

Bhagwad Geeta
गीता प्रेस गीता का नया स्वरूप प्रकाशित करेगी

प्रशान्त मिश्रा, गोरखपुर। सनातन साहित्य की तीर्थ कही जाने वाली गोरक्षनगरी से एक बार फिर ‘गीता’ का नया स्वरूप प्रकाशित होने जा रहा है। नए कलेवर वाली यह गीता नई पीढ़ी यानी जेन-जी व अल्फा को विशेष अनुभूति कराएगी। इस संस्करण में संस्कृत श्लोकों के साथ मुद्रित रोमन लिप्यंतरण (रोमन रूप) को दुनिया का हर वर्ग आसानी से पढ़ सकेगा। प्रसंग की व्याख्या करने वाले रंगीन चित्रों को सहेजते हुए गीता का नव स्वरूप नई पीढ़ी को कर्मयोग के पथ पर प्रेरित करने में सहायक हो सकेगा।

सनातन ग्रंथों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध गीताप्रेस लगातार नई-नई पुस्तकों पर काम कर रहा है। इस बार गीताप्रेस ने अपने व्यापक पाठक वर्ग के साथ-साथ जेन-जी और अल्फा को भी सनातन साहित्य से जोड़ने का उद्देश्य लिए एक अनूठी पहल की है। गीताप्रेस गीता को नए कलेवर के साथ प्रकाशित कर रह रहा है। पहली खेप के रूप में इसकी तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रहीं हैं। इसके बाद मांग के अनुसार प्रकाशन जारी रहेगा।

गीताप्रेस प्रशासन का कहना है कि गीता को लेकर पहली बार इस तरह की पहल की गई है। इसके हर पृष्ठ पर संस्कृत श्लोक के अलावा तीन अन्य रूप भी नजर आएंगे, जिसमें श्लोकों का रोमन रूप एवं उनके हिन्दी व अंग्रेजी अनुवाद भी पढ़ने को मिल सकेंगे। साथ ही, प्रसंगानुकूल रंगीन चित्रों के माध्यम से श्लोकों के भाव व उनकी गहराई का अनुभव किया जा सकेगा। अब तक कुल 25 प्रकार की गीता प्रकाशित की जा चुकी है।

गोरखपुर, प्रबंधक गीताप्रेस, डॉ. लाल मणि तिवारी ने कहा कि गीताप्रेस पहली बार गीता को संस्कृत श्लोक के रोमन रूप और उसके हिन्दी व अंग्रेजी अनुवाद के साथ प्रकाशित कर रहा है। आर्ट पेपर पर प्रकाशित किए जाने वाले इस ग्रंथ में प्रसंगानुकूल विशेष चित्र होंगे। यह निश्चित ही नई पीढ़ी को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी।

आर्ट पेपर पर ग्रंथाकार रूप में प्रकाशन

इस विशेष गीता का स्वरूप भी ग्रंथाकार होने वाला है। कुल 240 पृष्ठों वाले इस ग्रंथ को विशेष आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया जा रहा है। जल्द ही यह पाठकों के हाथों में उपलब्ध होगी। संस्कृत न पढ़ पाने वालों के लिए यह ग्रंथ काम की हो सकती है। यहां पृष्ठों पर मुद्रित श्लोकों के रोमन रूप को पढ़ते हुए हर कोई आसानी से श्लोक वाचन कर सकता है। इसके अलावा, ग्रंथ में श्लोकों के हिन्दी व अंग्रेजी अनुवाद एवं प्रंसगों को समझने के लिए उससे संबंधित रंगीन चित्र इसे और भी विशेष बना रहे हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगीता का नया स्वरूप, रोमन में श्लोक और चित्रों से कर्मयोग सीखेंगे जेन-जी और अल्फा