Hindi NewsUP NewsUP Gorakhpur Fraud Chit Fund Company looted 8 crore rupees Victim claims four Committed Suicide
चिटफंड कंपनी खोलकर आठ करोड़ की ठगी, तीन पर केस, चार के आत्महत्या करने का दावा

चिटफंड कंपनी खोलकर आठ करोड़ की ठगी, तीन पर केस, चार के आत्महत्या करने का दावा

संक्षेप:

यूपी में चिट-फंड कंपनी में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर आठ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने रिच सिगनल मल्टी नेशनल बिजनेस लिमिटेड व ऑल ट्रेड मार्ट लिमिटेड कंपनी के नाम से ऑफिस खोल रखा था।

Jan 15, 2026 11:42 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी में चिट-फंड कंपनी में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर आठ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने रिच सिगनल मल्टी नेशनल बिजनेस लिमिटेड व ऑल ट्रेड मार्ट लिमिटेड कंपनी के नाम से ऑफिस खोल रखा था। जालसाजों ने लोगों को रकम शेयर मार्केट में लगाकर अधिक मुनाफे का लालच दिया था। शुरुआत में लोगों को लाभांश भी दिया गया फिर दफ्तर में ताला बंद कर जालसाज फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत और एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा थाने में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केस दर्ज कराने वाले दिलेजाकपुर निवासी श्यामजी रावत ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया निवासी सुशील कुमार निगम, किशन कुमार निगम व रश्मि बाला ने फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये हड़प लिया। श्यामजी से 80 , गिरिजेश से 15, प्रहलाद सिंह से 34, रामपत से 50, राजन निषाद से 6 और अशोक निषाद से दस लाख रुपये की ठगी की गई। इसके अलावा कई अन्य अन्य लोगों को मिलाकर कुल आठ करोड़ रुपये की ठगी की गई।

ये भी पढ़ें:हनुमान जी के बाद दुर्गा की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, पशु डॉक्टरों की टीम पहुंची

यूपी में चिट-फंड कंपनी में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर आठ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने रिच सिगनल मल्टी नेशनल बिजनेस लिमिटेड व ऑल ट्रेड मार्ट लिमिटेड कंपनी के नाम से ऑफिस खोल रखा था। जालसाजों ने लोगों को रकम शेयर मार्केट में लगाकर अधिक मुनाफे का लालच दिया था। शुरुआत में लोगों को लाभांश भी दिया गया फिर दफ्तर में ताला बंद कर जालसाज फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत और एसएसपी के आदेश पर चौरीचौरा थाने में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

केस दर्ज कराने वाले दिलेजाकपुर निवासी श्यामजी रावत ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया निवासी सुशील कुमार निगम, किशन कुमार निगम व रश्मि बाला ने फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये हड़प लिया। श्यामजी से 80 , गिरिजेश से 15, प्रहलाद सिंह से 34, रामपत से 50, राजन निषाद से 6 और अशोक निषाद से दस लाख रुपये की ठगी की गई। इसके अलावा कई अन्य अन्य लोगों को मिलाकर कुल आठ करोड़ रुपये की ठगी की गई।

श्यामजी ने पुलिस को बताया कि कंपनी में निवेश के बाद कुछ महीनों तक लाभांश भी दिया गया। जालसाज, निवेशकों की मीटिंग करके कंपनी के कार्य व बिजनेस का प्रदर्शन कर लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करते थे। कंपनी के नाम से शेयर सर्टिफिकेट सूरज राय, किशन, विनोद सिंह यादव व मनीष सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ था, जो फर्जी व कूटरचित पाया गया।

चार निवेशकों की खुदकुशी का दावा

ठगी के शिकार एक पीड़ित ने चार निवेशकों की आत्महत्या और हार्ट अटैक से मौत होने का किया दावा किया है। उसने पुलिस को उन चार लोगों के नाम भी दिए हैं। पुलिस इन आरोपों का भी सत्यापन कर रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |