Hindi NewsUP NewsUP Gorakhpur Former CISF Worker admitted in hospital after he Shot former minister son SP Leader
पूर्व मंत्री के सपा नेता बेटे पर फायरिंग करने वाले की हालत बिगड़ी, आरोपी पूर्व CISF कर्मी

पूर्व मंत्री के सपा नेता बेटे पर फायरिंग करने वाले की हालत बिगड़ी, आरोपी पूर्व CISF कर्मी

संक्षेप:

यूपी में गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर पूर्व मंत्री जमुना निषाद और विधायक राजमती निषाद के बेटे सपा नेता अमरेंद्र निषाद पर गोली चलाने की जांच शुरू हो गई है। हालांकि, मंगलवार की रात में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

Jan 01, 2026 08:20 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी में गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर पूर्व मंत्री जमुना निषाद और विधायक राजमती निषाद के बेटे सपा नेता अमरेंद्र निषाद पर गोली चलाने की जांच शुरू हो गई है। हालांकि, मंगलवार की रात में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ब्लडप्रेशर और शुगर बढ़ने की वजह से उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने उससे थोड़ी पूछताछ करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्षेत्र के खुटहन खास निवासी अमरेंद्र निषाद पूर्व मंत्री जमुना निषाद व पूर्व विधायक राजमती निषाद के बेटे हैं। आरोप है कि मंगलवार की अपराह्न करीब 2:30 बजे अमरेंद्र निषाद अपने घर पर खेती-बारी का कार्य देखने गए थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई रविंद्र निषाद पुत्र गंगा प्रसाद निषाद (दर्जाप्राप्त पूर्व मंत्री) ने बुलाया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली बगल से निकल गई। इसमें वह बाल-बाल बचे।

ये भी पढ़ें:स्कूल में बच्चियों को गंदे वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर अश्लील हरकत, शिक्षक गिरफ्तार

इस दौरान आरोपी ने धमकी भी दी कि इस बार तो बच गए लेकिन अगली बार नहीं बचोगे। इसके बाद पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने असलहा और खोखा बरामद कर लिया। आरोपित सीआईएसफ से वीआरएस लेकर घर पर रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

हत्या करने के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

गोरकपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक का अपहरण कर फिरौती के लिए हत्या करने के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। देवरिया के गौरीबाजार के बनकटिया निवासी अनिकेत यादव को गैंग का सरगना जबकि कुशीनगर के हाटा के रधिया निवासी किशन यादव को सदस्य बनाया गया है।

मृतक रामनगीना की पत्नी रिंका देवी ने फरवरी 2025 में केस दर्ज कराया था। बताया था कि पति के साथ काम करने वाले किशन व उसके साथी ने 12 अक्तूबर 2024 को रामनगीना का अपहरण कर लिया। बाद में उन लोगों ने फोन करके रुपये मांगे। पांच लाख रुपये देने के बाद फिर 15 लाख मांगे। इनकार पर देवरिया में राम नगीना का शव मिला।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |