कोचिंग सेंटर में लगी आग से मचा हड़कंप, तीसरी मंजिल से जान बचाकर भागे छात्र-छात्राएं
य़ूपी के गोरखपुर में कोचिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। छात्रसंघ भवन स्थित कबाड़ी गली में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई।

य़ूपी के गोरखपुर में कोचिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। छात्रसंघ भवन स्थित कबाड़ी गली में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। धुआं उठते देख छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए कोचिंग छोड़कर तुरंत बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कोचिंग सेंटर में रखा फ्रिज, कूलर, एसी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोचिंग के सभी बच्चे और स्टाफ सही समय पर बाहर निकाल लिए गए। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू भी पा लिया।
दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चलेगा। अभी संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इसी आग में बिजली के कई उपकरण और अन्य सामान जल गया है। आग लगने के समय कोचिंग क्लासेज चल रही थी और स्टाफ के साथ अंदर छात्र और छात्राएं भी मौजूद थे। तीसरी मंजिल से बच्चे और स्टाफ किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।
15 एकड़ पराली और भूसा जला
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित महावीर छपरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 एकड़ में फैली गेहूं की पराली और 4 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हल्का लेखपाल ऋषिकेश तिवारी ने मौके पर जांच के बाद बताया कि लगभग 15 एकड़ पराली और 4 कुंतल भूसा जला है। प्रभावित किसानों में सुदर्शन पासवान का लगभग 2 कुंतल भूसा, किशोर यादव का लगभग 1 कुंतल भूसा और संगम यादव का भी लगभग 1 कुंतल भूसा जल गया।
किसानों ने काफी मशक्कत के बाद शेष भूसे को बचाने में सफलता पाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास स्थित अभिषेक शाही का मकान भी इसकी चपेट में आने वाला था। इसके अतिरिक्त, बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप और शराब की भट्टी भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों और प्रशासन की कड़ी मशक्कत और सहयोग से इन स्थानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

