तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी 7 साल की अनामिका, नन्ही धाविका पर बरसे फूल; DIG ने किया सम्मानित

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में गोंडा की नन्ही धाविका अनामिका ने तीन घंटे 40 मिनट में 30 किमी की दूरी पूरी करके पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। पूरे रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर नन्ही धाविका का स्वागत किया। डीआईजी ने भी अनामिका को सम्मानित किया।

तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी 7 साल की अनामिका, नन्ही धाविका पर बरसे फूल; DIG ने किया सम्मानित
गोंडा की नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा ने तीन घंटे 40 मिनट में 30 किमी की दूरी पूरी करके पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अनामिका को डीआईजी ने सम्मानित किया।

यूपी के गोंडा में नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर अपने हौसलो के बूते तीन घंटे 40 मिनट में 30 किमी की दूरी पूरी करके पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की जो जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में सुबह 9.40 बजे खत्म हुई। पूरे रास्ते में जगह-जगह विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ सैकड़ों लोगों ने फूल बरसाकर नन्ही धाविका का स्वागत किया। पिछले साल गांधी जयंती पर अनामिका ने भवानीपुर खुर्द से इटियाथोक तक की 10 किमी की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी। यही नहीं आठ मिनट में 240 पुशअप लगाकर उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।

डीआईजी ने किया अनामिका स्वागत:

गोंडा शहर के गांधी पार्क पहुंचकर नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा ने अपनी 30 किमी की दौड़ पूरी की। पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। कोच व पिता मनोज मिश्रा ने भावुक होकर अपनी बेटी को गले से लगा लिया। नन्ही धाविका का स्वागत पुलिस उप महानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने फूल माला से किया। उन्हानें कहा नन्ही धाविका ने जो प्रतिभा दिखाई है वह देवीपाटन मंडल के लिए अभूतपूर्व है। उन्होंने बिटिया के माता-पिता की सराहना की।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई दौड़, चाक चौबंद रही सुरक्षा

नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा की दौड़ शुरू होने से पहले नायब तहसीलदार कीर्तिमान सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर दौड़ के तय रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए थे। हाईवे के बायीं तरफ नन्ही धाविका के आगे बार्डर-टू-बार्डर पुलिस के जवान और यातायात के सिपाही तैनात थे। इस दौरान डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस भी चल रही थी। आकस्मिक चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों से दर्जनों लोगों को काफिला पीछे था। गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने नन्ही धाविका के ऊपर फूल बरसाए और हौसला दिया।

ओलिंपिक में मैराथन हिस्सा लेने का है सपना

अनामिका ने बताया कि गूगल गर्ल के नाम से मशहूर बड़ी बहन अंशिका मिश्रा से प्रभावित होकर देश के लिए कुछ करने का जुनून ठान लिया। बड़ी होकर ओलंपिक मैराथन में हिस्सा लेने की हरसत उसके दिल में पल रही है। घर पहुंचने पर माता सरिता मिश्रा समेत अन्य परिजनों ने आरती उतारकर अनामिका का मुंह मीठा कराया। नन्ही धाविका के कोच एवं पिता मनोज मिश्रा ने बताया अनामिका मिश्रा का सपना है कि वह कुछ ऐसा करे जिससे देश का नाम रोशन हो। उन्होंने बताया अभी यह शुरुआत है। सोलह साल की उम्र पूरी करने पर अनामिका का ओलिंपिक के मैराथन शामिल होने का सपना है। साथ ही वेट लिफ्टिंग में वह अपना प्रदर्शन करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। घर पर ही अभी डंबल, साइकिल रनिंग की प्रैक्टिस कर रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी 7 साल की अनामिका, नन्ही धाविका पर बरसे फूल