Hindi NewsUP NewsUP Fog Delayed Train Bus Flight in Varanasi with Express Vande Bharat Speed Reducing
कोहरे के कारण ट्रेन-बस और उड़ानें अटकीं, विमानों संग एक्सप्रेस-वंदेभारत भी हुई धीमी

कोहरे के कारण ट्रेन-बस और उड़ानें अटकीं, विमानों संग एक्सप्रेस-वंदेभारत भी हुई धीमी

संक्षेप:

यूपी के वाराणसी में सीजन में पहली बार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता महज 50 मीटर दर्ज किया गया। इससे विमानों के साथ ही ट्रेन और बसों के संचालन पर खासा असर पड़ा।

Dec 13, 2025 12:48 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

यूपी के वाराणसी में सीजन में पहली बार शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता महज 50 मीटर दर्ज किया गया। इससे विमानों के साथ ही ट्रेन और बसों के संचालन पर खासा असर पड़ा। स्थिति यह रही कि जनसाधारण, कुम्भ, मरुधर, पंजाब मेल, महामना एक्सप्रेस और कई स्पेशल ट्रेनों के साथ ही पटना-गोमतीनगर और नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत जैसी ट्रेनें तय समय से डेढ़ से 10 घंटे तक विलम्ब से चल रही थीं।बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात 2.45 बजे आने वाला इंडिगो पुणे का विमान निरस्त कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार सुबह 9 बजे आने वाला इंडिगो मुंबई, 9.10 बजे आने वाला एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने संभावना जताई कि कोहरे की वजह से सुबह 11 बजे के बाद ही दृश्यता सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन संभव होगा। रोडवेज की बसों की गति भी धीमी रही। कैंट बस स्टेशन पर सुबह यात्री भी कम रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आगे कोहरे का दायरा और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:UP Weather: बादलों की आवाजाही के साथ सताएगी गलन वाली हवा, आज घने कोहरे का अलर्ट

कोहरे में ट्रेन-बसों के साथ उड़ानें भी प्रभावित

रनवे की दृश्यता सामान्य होने के बाद अकासा एयर बेगलुरु का विमान 1 घंटे 30 मिनट की देर से सुबह 11:30 बजे पहला विमान वाराणसी रनवे पर उतरा जिसके बाद विमान के उतरने का सिलसिला जारी हुआ।

रात और सुबह में बसों के संचालन भी आई दिक्कत

कोहरा के कारण शुक्रवार को रोडवेज का संचालन भी प्रभावित हुआ। चालकों को बसों के संचालन में रात और सुबह तड़के दिक्कत हुई। सूर्य निकलने के बाद कोहरा छटा। 70-80 की रफ्तार से चलने वाली बसें 40- 50 की रफ्तार से चलीं। हालांकि ठंड में यात्रियों की भी कमी देखी जा रही है। दो दिनों से लोड फैक्टर कम हुआ है। मुख्यालय ने निर्देशित किया है, अधिक घने कोहरा में रात को चालक बस का संचालन नहीं करेंगे। बल्कि कोहरा कम होने का इंतजार करेंगे। बसों को ऐसे सुरक्षित स्थान पर रोकेंगे, जहां यात्रियों को असुविधा न हो। टोल प्लाजा, ढ़ाबा आदि के पास खड़ी करेंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |