UP Floods: वाराणसी में गंगा स्थिर लेकिन वरुणा ने किया परेशान, कानपुर में पांडु का पानी घटा

विशेष संवाददाता, वाराणसी/कानपुर
Follow us on Google News
share

UP Floods: यूपी के वाराणसी में गंगा स्थिर हो गई है। संभावना है कि गंगा का जलस्तर कम हो सकता है। लेकिन गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा का जलस्तर बढ़ रहा है। अब वरुणा किनारे गांवों को समस्या हो रही है। वहीं, कानपुर में पांडु नदी का पानी घट रहा है।

Kanpur Pandu River Flood
कानपुर में पांडु नदी के किनारे बसे गांव जलमग्न

यूपी के वाराणसी में गंगा का जलस्तर मंगलवार रात स्थिर हो गया। हालांकि दिन में तीन सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, प्रयागराज में गंगा में घटाव शुरू हो गया है। उसे देखते हुए बनारस में भी बुधवार से जलस्तर घटना शुरू हो सकता है। वहीं, गंगा में उफान से पक्के घाट फिर पानी में डूब गए। मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार करने पहुंचे रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस थाने को पानी छूने लगा है।

नमो घाट पर नमस्कार आकृति तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट पर पानी शाम को सुबह ए बनारस के मंच के नजदीक था। वहीं, गंगा का पलट प्रवाह शुरू होने से वरुणा के तटवर्ती मोहल्लों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुल कोहना, सलारपुर व रसूलगढ़ में नालों के जरिए पानी बस्ती की तरफ बढ़ने लगा है। पुलिस एवं एनडीआरएफ लगातार लोगों को चौकन्ना रहने को सचेत कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंदगी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है।

हल्की वर्षा से उमस बढ़ी

मंगलवार रात हल्की बारिश ने मौसम में फिर बदलाव की आशंका पैदा कर दी लेकिन लगभग 10 मिनट फुहार के बाद बादल छंट गए। हालांकि इससे कुछ उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्तूबर तक आसमान लगभग साफ रहेगा। इसके बाद बादलों की आवाजाही तेज होने का अनुमान है। मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली थी। रात करीब 9 बजे मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक अब आगे मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होगी।

पांडु का पानी घटा पर आफत बरकरार, संपर्क मार्ग टूटे

यूपी के कानपुर में पांडु नदी का उफान अब थमने लगा है। जलस्तर भी घटा है लेकिन ऑफत अभी बरकरार है। बर्रा के आसपास दस बस्तियों समेत पनकी और सचेंडी इलाके में अब भी पांडु नदी का पानी भरा हुआ है। पांच हजार से अधिक घर जलमग्न हैं, जिससे सैकड़ों परिवार घरों में कैद हैं। हालांकि मंगलवार को करीब दो से तीन फीट जल का स्तर कम होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। डीपीएस बर्रा के चारों तरफ पानी भरे होने से स्कूल बंद चल रहा है। सुरक्षा को देखते हुए बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

बाढ़ के पानी से मेहरबान सिंह का पुरवा, वरुण विहार, पिपौरी, गोपालपुरम, बिहारीपुरवा, वनपुरवा, मायापुरम, जरौली, बर्रा आठ आदि इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवार फंसे हैं। अब जब बाढ़ का पानी घटने लगा है तो लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन अब उन्हें बीमारी का खतरा सताने लगा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी खत्म होते ही तुरंत दवा का छिड़काव और साफ-सफाई नहीं कराई गई तो खतरा बढ़ सकता है। वहीं, पांडु नदी के पानी से पनका पुल भरा है। जिससे पनकी गंगागंज बौद्ध विहार के अधिकांश इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित है। बाढ़ में फंसे लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवाराणसी में गंगा स्थिर लेकिन वरुणा ने किया परेशान, कानपुर में पांडु का पानी घटा