UP Floods: यूपी में शारदा और घाघरा नदियों में पानी घटा, कटान का खतरा बढ़ा

संवाददाता, लखीमपुर/खमरिया
Follow us on Google News
share

यूपी में शारदा और घाघरा नदियों में पानी घटा है लेकिन कटान का खतरा बढ़ा है। शारदा व घाघरा का जलस्तर कम होने के बाद बिजुआ-निघासन में तेजी से कटान हो रहा है। रूरा सुल्तानपुर में स्कूल भवन पर कटान का खतरा मंडरा रहा। धौरहरा के चकदहा गांव बाढ़ के पानी से घिरा।

UP Floods
नदियों का कटान बढ़ रहा है।

यूपी के खीरी जिले में नदियों की बाढ़ कम हुई है पर पानी घटने के साथ अब कटान का खतरा बढ़ गया है। धौरहरा तहसील में शारदा और घाघरा नदियों की रफ्तार कम है पर बिजुआ और निघासन ब्लॉक में शारदा नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। सदर तहसील के रेहरिया गांव के पास भी चौका नदी धीमी रफ्तार से कटान कर रही है। धौरहरा के चकदहा गांव के कटान विस्थापित परिवार जहां तहां बसे हैं। इनके स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था अभी प्रशासन नहीं कर पाया है। नदियों का घटता पानी गांवों का वजूद खत्म कर रहा है। इस बार भी ऐसे ही हालात बनने लगे हैं।

सदर तहसील के रेहरिया में हो रहा कटान

सदर तहसील क्षेत्र के रेहरिया खुर्द गांव में चौका नदी धीमी रफ्तार से कटान कर रही है। रेहरिया खुर्द में बचाव की कोशिशों से कटान की रफ्तार में कमी आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, शारदा नदी की सहायक चौका नदी रेहरिया के तटीय इलाके में करीब 100 एकड़ जमीन का कटान कर लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि कटान अभी जारी है पर रफ्तार कुछ कम हुई है। रेहरिया में कटान की चिंता के बीच ग्रामीण बाढ़ और बीमारियों से भी परेशान हैं।

तिकुनिया में कटान बढ़ा तो रोकना पड़ा तटबंध मरम्मत का कार्य

तिकुनिया खीरी जिले का सीमाई इलाका है। जिसकी उत्तरी सीमा नेपाल देश से मिलती है। तिकुनिया में मोहाना नदी का कहर जारी है। मोहाना के कटान की वजह तिकुनिया में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया था। पर अचानक कटान की गति बढ़ गई। जिससे तटबंध की मरम्मत का काम रुक गया। तिकुनिया में मोहाना नदी तटबंध के समानांतर बहती हुई कटान कर रही है। तटबन्ध बचाने के लिए बढ़खण्ड ने ठोकरें बनाकर नदी की धार मोड़ने की कवायद शुरू की थी। इससे पहले कई जगह तटबंध क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसकी मरम्मत का काम भी चल रहा था। पर लगातार हो रहे कटान ने बचाव की कोशिशों पर ब्रेक लगा दिया। जिस वजह से तटबंध पर कटान का खतरा बना हुआ है।

बिजुआ और निघासन 500 एकड़ जमीन कटी

शारदा नदी बिजुआ ब्लॉक में पिछले एक सप्ताह से लगातार कटान कर रही है। निघासन ब्लॉक भी कटान की जद में है। एक मंदिर नदी की गोद में समा चुका है। निघासन और बिजुआ में करीब 50एकड़ जमीन भी कट चुकी है। जो जमीनें नदी में समाई हैं। उसमें फसलें लगी थी। मजबूर किसान अपने खून पसीने की कमाई पानी में बर्बाद होते देख रहा है। खेत कटान की जद में आये कुछ किसानों ने खेत में लगी फसलें काटकर मवेशियों को खिला दी हैं। बिजुआ और निघासन में कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है। किसान और ग्रामीण अपनी जमीनें और घर बचाने के लिए चिंतित हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Floods: यूपी में शारदा और घाघरा नदियों में पानी घटा, कटान का खतरा बढ़ा