UP Floods: कानपुर में पांडु नदी के किनारे पर बसे 150 परिवारों का पलायन, गंगा चेतावनी बिंदु पार

प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

UP Floods: कानपुर में पांडु नदी के किनारे पर बसे 150 परिवारों ने पलायन कर लिया है। गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गई है। लोगों ने रिश्तेदारों के घरों में आसरा लिया हुआ है। राहत सामग्री बांटी गई है। गंगा खतरे के निशान को पार कर 114.300 मीटर पर पहुंच गई है।

Ganga flood
गंगा खतरे के निशान के पार हो गई

यूपी के कानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते पांडु नदी विकराल रूप में आ गई है। कानपुर में पांडु नदी का पानी बर्रा आठ मेहरबान सिंह का पुरवा कच्ची बस्ती इलाके में घुस गया है। पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। 150 से ज्यादा परिवारों ने परेशान होकर इलाके से पलायन कर लिया है। उन्होंने करीबियों व रिश्तेदारों के घरों में आसरा बनाया है। उधर, गंगा नदी भी खतरे के करीब पहुंच चुकी है।

लगातार बारिश के चलते पांडु नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कटान होने के चलते पांडु नदी का पानी कच्ची बस्ती में घुस गया है। पानी लोगों के घरों तक आ गया। बाढ़ राहत शिविर बर्रा कम्पोजिट विद्यालय, आई सेक्टर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 100 परिवारों को विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, कमल त्रिवेदी, रोहित मिश्रा अंकित शर्मा मौजूद रहे। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि पांडु नदी के बढ़े हुए जलस्तर को लेकर राहत शिविर चालू हो गया है। कोई भी राहत शिविर में रहना नहीं चाह रहा है।

बर्रा आठ मेहरबान सिंह का पुरवा कच्ची बस्ती हुई जलमग्न, गंगा खतरे के करीब

यूपी के बिठूर में गंगा का पानी कटरी के गांवों की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। बाढ़ का संकट घरों के मुहाने पर आकर खड़ा हो गया। इस समय गंगा का जलस्तर 114.300 मीटर पर पहुंच गया है। बिठूर से गंगा बैराज के बीच पानी अब खतरे के निशान को पार कर कटरी के गांवों में घुसने लगा है। बुधवार रात गंगा का पानी कटरी में तेजी से घुसा। बगीचों, खेतों में भरता हुआ पानी अब गांव के मार्गों में भरने लगा है। ख्योरा कटरी का भगवानदीनपुरवा पानी से पूरी तरह से घिर चुका है। भोपालपुरवा से भगवानदीनपुरवा जाने वाले मार्ग पर डेढ़ से दो फुट तक पानी भर चुका है।

गंगा से आ रहा पानी अब भोपाल पुरवा तक बढ़ने लगा है। शुक्रवार तक और विकराल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, लक्ष्मणपुर, शिवदिनपुरवा, चंदीपुरवा, प्रतापपुरहरी गांव समेत दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटरी शंकरपुर के जितेंद्र निषाद और ख्योरा कटरी के अशोक निषाद ने बताया कि पानी तेजी से बगीचों से होते हुए गांव की तरफ बढ़ रहा है। तहलसीदार विनय द्विवेदी ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर की लगातार मानीटरिंग हो रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकानपुर में पांडु नदी किनारे पर बसे 150 परिवारों का पलायन, गंगा चेतावनी बिंदु पार