पहाड़ों पर भारी बारिश से यूपी के सहारनपुर में बाढ़; दुकानें-लोग बहे, महिला की मौत

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

यूपी के सहारनपुर में शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में देर रात अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के बाद अचानक भारी जलराशि नीचे उतर आई, जिसने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Saharanpur Floods

यूपी के सहारनपुर में शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में देर रात अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक तेज बहाव के साथ नीचे उतरे पानी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं के बहने और घायल होने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव में श्रद्धालुओं के दर्जनों वाहन, करीब 50 दुकानें और एक अस्थायी पुल भी बह गया। पूरी रात पुलिस, प्रशासन और राहत दल रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

देर रात अचानक उतरा तेज बहाव, मच गई भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक पहाड़ों से भारी जलराशि तेज रफ्तार के साथ नीचे आई। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों की ओर भागते नजर आए। चारों ओर चीख-पुकार और दहशत का माहौल बना रहा।

दर्जनों वाहन और करीब 50 दुकानें बह गईं

बाढ़ का पानी इतनी तेजी से आया कि मंदिर मार्ग और आसपास खड़े श्रद्धालुओं के दर्जनों वाहन बह गए। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र में लगी करीब 50 अस्थायी दुकानें भी पानी की तेज धारा में बह गईं। दुकानदारों को सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला। कई दुकानदार अपनी जान बचाकर भागे। क्षेत्र में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

अस्थायी पुल टूटा, कई लोग पानी में फंसे

तेज बहाव के कारण मंदिर क्षेत्र में बनाया गया अस्थायी पुल भी पानी की धारा में बह गया। पुल टूटने से कई श्रद्धालु दूसरी ओर फंस गए, जिन्हें बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि अचानक आए पानी के कारण कई लोग बहाव में फंस गए थे। राहत दल ने घंटों मशक्कत कर कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला की मौत से क्षेत्र में शोक

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन द्वारा मृतका की पहचान कराने और लापता लोगों की तलाश का कार्य जारी है। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही। महिला उत्तराखड के लक्सर निवासी बतायी जा रही है।

रातभर चला रेस्क्यू अभियान, प्रशासन अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से यह स्थिति बनी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।