UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी

हिन्दुस्तान संवाददाता, प्रयागराज/देवरिया
share

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से देवरिया में पानी में डूबे बरहज के घाट। सरयू खतरे के निशान से 75 से ऊपर पहुंच गई है। मैदानी इलाकों में पानी फैलने से फसलें डूब रही हैं। वहीं, प्रयागराज में टोंस-बेलन का पानी घटा और शाम को गंगा-यमुना का उफान भी थम गया।

Prayagraj Floods
प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घरों तक पहुंचा

यूपी में देवरिया के बरहज में सरयू का उफान विकराल रूप पकड़ रहा है। नदी खतरे के निशान से 75 सेमी उपर बह रही है। इससे तटवर्ती गावों खासकर दियारा में मुश्किल बढ़ने लगी है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर गुरुवार शाम को जलस्तर 67.25 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी अधिक है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियां पानी मे डूब रही है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं।

सरयू का पानी दियारा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें भी जलमग्न हो रहीं है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। पानी परसिया देवार तटबन्ध की तरफ बढ़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में नावे भी नहीं मिली है। विशुनपुर देवार के आधा दर्जन टोलो के चारों तरफ भरने लगा है। किसानों के करीब दो सौ एकड़ खेत में पानी भर गया है। राप्ती का पानी कपरवार पर दबाव बना रही नदियों का रुख देख प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। कपरवार संगम तट पर राप्ती और सरयू नदी दौला तटबन्ध पर दबाव बना रही है।

प्रयागराज में टोंस-बेलन का घटा पानी, शाम को थमा गंगा-यमुना का उफान

प्रयागराज में गंगा-यमुना किनारे निचले इलाके और टोंस-बेलन किनारे रहने वाले परिवारों को बाढ़ से संकट से बाहर आने की उम्मीद जगी है। पिछले दो दिनों से गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर की प्रमुख वजह बनी टोंस नदी का पानी घटने लगा है। टोंस को हाहाकारी रूप देने वाली बेलन नदी में भी जलस्तर घट रहा है। टोंस-बेलन का जलस्तर घटने का असर शाम चार बजे फाफामऊ और नैनी में देखने को मिला।

फाफामऊ के साथ छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना शाम से स्थिर हो गईं। इससे पहले सुबह आठ बजे के बाद गंगा-यमुना के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी थी। शाम चार बजे गंगा-यमुना में बढ़ोतरी पूरी तरह थम गई। शाम से फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.96 मीटर, छतनाग में यमुना 82.20 मीटर और नैनी में यमुना 82.55 मीटर पर स्थिर रही। शाम छह बजे पिछले छह घंटे में कोहड़ार घाट पर टोंस नदी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर कम हुआ। इसी अवधि में बेलन नदी का पानी भी 34 सेंटीमीटर घटा।

दोनों छोटी नदियों के जलस्तर में यह गिरावट कछारी क्षेत्रों के लिए राहत के संकेत के रूप में देखी जा रही है। जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा तो देर रात से गंगा-यमुना के जलस्तर में भी गिरावट शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर, चिल्लाघाट में यमुना का जलस्तर घटा है। यमुना की सहायक बेतवा का जलस्तर घटा, जबकि केन में सुबह 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदेवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी