Hindi NewsUP NewsUP Firozabad Woman Declared Mentally Ill by husband In laws for Car in dowry Harassed Physically
कार के लिए नवविवाहिता को पागल घोषित किया, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

कार के लिए नवविवाहिता को पागल घोषित किया, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

संक्षेप:

कार की मांग को लेकर शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता का आगरा में उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी शादी के बाद पति ने पत्नी के ससुराल में रहते हुए ही चुपके से उसको पागल घोषित करते हुए कोर्ट में तलाक का वाद भी दायर कर दिया।

Sep 14, 2025 11:06 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

कार की मांग को लेकर शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता का आगरा में उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी शादी के बाद पति ने पत्नी के ससुराल में रहते हुए ही चुपके से उसको पागल घोषित करते हुए कोर्ट में तलाक का वाद भी दायर कर दिया। उत्पीड़न से परेशान बेटी ने कहा कि ससुरालीजन कभी भी उसके साथ कोई घटना कर सकते हैं। सिरसागंज पुलिस ने ससुरालियों को थाने बुलाया तो कोई नहीं आया। अब बेटी की हत्या न हो जाए और उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजन ससुराल में कोई घटना न कर दें, इसको लेकर सिरसागंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थाना सिरसागंज में मुकेश कुमार निवासी सिरसागंज ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी जून 2025 को रजत पुत्र राजनाथ सिंह निवासी जीजी रेजीडेंसी पश्चिमपुरी सिकन्दरा आगरा के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने क्रेटा कार की मांग करना शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज की मांग को पूरा नहीं करने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पूजा का शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

ये भी पढ़ें:दिशा पाटनी के परिवार को पुर्तगाल से धमकी, ऑडियो में ली फायरिंग की जिम्मेदारी

मायके वालों ने रजत के रिश्तेदारों के साथ बैठकर पंचायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। क्रेटा की मांग को पूरा करने पर ही पूजा को घर में रखने की बात की गई। इतना ही नहीं ससुराल में दूसरी बार पहुंची तो उत्पीड़न के चलते पूजा को अपने मायके वालों से छिपकर बात करनी पड़ती थी। उसकी बातचीत पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

बेटी ने मायके वालों को बताया कि उसके साथ कार की मांग को लेकर ये ससुरालीजन कुछ भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं जब मांग पूरी होती नहीं दिखी तो नवविवाहिता को दिमागी तौर पर बीमार बताकर उसके लिए तकाल का दावा दायर कर दिया जबकि पूजा उस समय भी ससुराल में रह रही थी। जब पूजा को शादी के एक महीने के अंदर इस तरह की परेशानियों को झेलना पड़ा तो मायके वालों ने ससुरालियों से बात की और पति द्वारा दायर तलाक के दावा को लेकर पूछा तो पूजा के सास ससुर ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |